लखनऊ,अमन यात्रा । शारदीय नवरात्र में गुरुवार को महानवमी पर्व पर बधाई देना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी भारी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरअसल गुरुवार को महानवमी पर रामनवमी की बधाई का ट्वीट कर दिया। अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने भी आज रामनवमी की बधाई दी है। बेहद ट्रोल होने के बाद अखिलेश यादव के साथ आनंद शर्मा ने बाद में संशोधित ट्वीट किया। दोनों नेताओं के ज्ञान पर भाजपा के नेताओं ने उनके ऊपर जोरदार तंज कसा।

रामनवमी या महानवमी की बधाई पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के एक ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। इन दोनों नेताओं ने आज महानवमी पर लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। अखिलेश यादव तथा आनंद शर्मा ने गलती का अहसास होने तक फिर संशोधित ट्वीट किया। इतने समय में तो भाजपा के नेताओं ने इन दोनों पर जोरदार तंज कसा।