महिलाएं अब किसी परिचय का मोहताज नहीं रहीं : चंद्रकांति

चारामा के हिमांशु ब्यूटी पार्लर में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने कहा कि महिलाएं अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। अब वे खुद अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं ।

अमन यात्रा, चारामा,कांकेर। चारामा के हिमांशु ब्यूटी पार्लर में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने कहा कि महिलाएं अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। अब वे खुद अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी राशि से महिलाएं ब्यूटी पार्लर का कोर्स करके आजीविका चला सकती हैं। चंद्रकांति ने कहा कि सैकड़ों महिलाएं मुझसे ट्रेनिंग लेकर आज अपना खुद का ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही हैं। धमतरी तेजस्विनी की जिला संयोजिका वीणा राशिद ने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया। वीणा ने कहा कि महिलाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए और हमेशा आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका और चारामा जिला कांकेर की संयोजिका चंद्रकांति नागे, वीणा राशिद धमतरी तेजस्विनी जिला संयोजिका भानुमति साहू, प्रमिला साहू, गायत्री साहू, लोकेश्वरी देवांगन, भोज सिन्हा, प्रीति सेन, गीतू यदु, शैलेंद्र कुलदीप, प्रभा देवांगन रामेश्वरी साहू, गीतांजलि देवांगन, सुधा, उर्वशी यादव सोनी देवांगन, रोशनी सोनकर, भगवती पांडवटी व रोशनी साहू आदि उपस्थित थे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

8 mins ago

बुजुर्ग महिला का रेलवे लाइन किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,परिजनों में मचा कोलाहल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…

54 mins ago

कानपुर देहात में मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,फैली सनसनी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान…

4 hours ago

चकिया: सांसद प्रत्याशी छोटेलाल खरवार का हुआ जोरदार स्वागत…

सांसद प्रत्याशी छोटेलाल खरवार का हुआ जोरदार स्वागत चकिया, चन्दौली। चकिया विधानसभा के ग्राम पंचायत…

7 hours ago

बैटल ऑफ बीझलपुर के 81 शहीदों का मनाया गया बलिदान दिवस

अमन यात्रा ब्यूरो। औरैया: सोलह मई 1858 को ब्रितानी सैनिकों से गुरिल्ला युद्ध मे शहीद…

17 hours ago

This website uses cookies.