कानपुर

महिला समाज का बिखरता ताना-बाना पुनः एक बार शक्ति लगाकर हम सभी को व्यवस्थित करना होगा : वीना कनौजिया

रविवार को महिला समन्वय समिति कानपुर विभाग द्वारा एचबीटीयू के पश्चिमी प्रांगण में स्थित शताब्दी भवन सभागार में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांत सम्मेलन संयोजिका डॉ. विनता पाण्डेय द्वारा सभी महिलाओं के बीच सम्मेलन के उद्देश्य व आवश्यकता को स्पष्ट किया गया।

प्रांजल सचान, कानपुर : रविवार को महिला समन्वय समिति कानपुर विभाग द्वारा एचबीटीयू के पश्चिमी प्रांगण में स्थित शताब्दी भवन सभागार में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांत सम्मेलन संयोजिका डॉ. विनता पाण्डेय द्वारा सभी महिलाओं के बीच सम्मेलन के उद्देश्य व आवश्यकता को स्पष्ट किया गया। प्रथम सत्र में वीना कनौजिया ने भारतीय चिंतन में महिला विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि यह चिंतन पूर्णतया जीवन दर्शन, मूल्य और व्यवहार पर आधारित है। महिला समाज का बिखरता ताना-बाना पुनः एक बार शक्ति लगाकर हम सभी को व्यवस्थित करना होगा। आज समाज के सभी प्रश्नों, समस्याओं को सुलझाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और सभी महिलाओं को राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करना चाहिए ताकि हमारी श्रेष्ठता को पुनर्स्थापित किया जा सके।

द्वितीय सत्र में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अखिल भारतीय महिला समन्वय संयोजिका सुश्री रेखा चूड़ासमा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विकास परिवार व्यवस्था पर आधारित है, इस व्यवस्था की धुरी महिला है, उसे जब-जब अवसर दिया गया या मिला तब-तब उसने अपना योगदान प्रत्येक क्षेत्र में सिद्ध किया है।
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को अपनी क्षमता और स्थिति के अनुसार अपनी भागीदारी राष्ट्र कार्य में सुनिश्चित करनी चाहिए इसी के साथ महिला संबंधी शासकीय योजनाओं की जानकारी व कानून का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंच सके इसका भी हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। सम्मेलन के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के नाम पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही नौ विशिष्ट मातृशक्तियों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के नाम पर मातृशक्ति सम्मान प्रदान किया गया जिसमें आयुर्वेदाचार्य वंदना पाठक, सीए नीतू सिंह, डॉ. शिखा कुशवाहा, प्रीति त्रिवेदी, मुदिता मिश्रा, डॉ. जय भारती, श्रद्धा शुक्ला,  बिन्दु सिंह, डॉ. तनीषा को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के अन्तिम समारोप सत्र के दौरान विभाग सम्मेलन संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह ने सम्मेलन का वृत्त निवेदन रखते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाओं का विचार करते समय उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, सहभागिता पर कार्य करना होगा। सुदृढ़, सुसंवादी और उन्नयन की आकांक्षा रखने वाला, देश के प्रति निष्ठा रखने वाला और विश्व कल्याण की मनीषा करने वाला समाज चाहिए तो यह कार्य करना हमें अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सम्मेलन हेतु हुए कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या बताकर उपस्थित सभी महिलाओं, सम्मेलन सफल बनाने में लगी टोलियों की मातृ शक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया। इस दौरान सम्मेलन में मुख्य रूप से महिला समन्वय प्रांत सहसंयोजिका डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. पूनम द्विवेदी, हेमन संत, सुभाषिणी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

बहुजन समाज पार्टी ने चलाया गांव गांव जनसंपर्क अभियान

पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…

5 hours ago

भोले की हैट्रिक को लेकर महिलाओं ने उठाया बीड़ा,घर घर जाकर मांग रहीं वोट

अमन यात्रा ब्यूरो। लोकसभा अकबरपुर में चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं मतदाताओं के…

5 hours ago

आरटीई के अंर्तगत निःशुल्क शिक्षा के लिए तीसरे चरण में आवेदन आठ मई तक

कानपुर देहात। अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक…

6 hours ago

सीएसजेएम विश्वविद्यालय के छात्र अभिजीत राय को पुलिस ने किया नजरबंद

कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…

17 hours ago

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

1 day ago

This website uses cookies.