महिला सशक्तिकरण के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।बताते चलें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।पुलिस गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने की मुहिम चला रही है.

अमन यात्रा ब्यूरो पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।बताते चलें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।पुलिस गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने की मुहिम चला रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए।

इस दौरान महिला एस आई उमा यादव ने महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं नहीं।ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप खुद एक्टिव रहें तथा टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत पुलिस को सूचना करें।इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,पुलिस कंट्रोल नंबर 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर एस आई चरन सिंह,महिला आरक्षी उमा बादाम, रजनी परमार,इश्तिखार हुसैन,अनुज कुमार, ग्राम प्रधान मो नफीस,शाकिब रजा,रविंद्र राव,अनीशा,सुमन,रीना आदि महिलाएं तथा पुरुष मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

14 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

14 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

14 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

18 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

20 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

20 hours ago

This website uses cookies.