देहात। जनपद मुख्यालय अकबरपुर में नवनिर्मित माता गायत्री के मन्दिर में मूर्ति स्थापना की योजना तैयार की गई है जिसके अनुसार 11 मार्च से 14 मार्च 2024 तक अनेक कार्यक्रम संपन्न कराए जायेंगे।इस संबंध में नगर के प्रमुख समाज सेवी प्रशांत ओमर ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन माता गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है जो रूरा रोड स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर परिसर कलश पूजन कर मूर्ति स्थापना स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कान्हा गोशाला के निकट नवनिर्मित मन्दिर तक जायेगी।
उन्होंने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि कलश पूजन एवम् यात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।इसके अतिरिक्त आयोजन में शामिल होने के लिए नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह पिन्टू,गौरव दुबे,समाज सेवी अमर सिंह यादव,मधुलिका यादव, पूर्व सभासद श्याम तिवारी,गोपाल सैनी,श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी,व्यवसायी श्याम ओमर आदि ने आग्रह किया है।
पुखरायां।शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार ने दर्जनों कार्यकर्ताओं संग…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…
कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…
This website uses cookies.