मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही मिलेगा वेतन

राज्य सरकार ने मानव संपदा पोर्टल को और प्रभावशाली बनाने का फैसला किया है। इसके माध्यम से नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, आवकाश प्रबंधन, मेरिट बेस्ड तबादला, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट, वेतन और सेवा पुस्तिका प्रबंधन को भी जोड़ा जाएगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राज्य सरकार ने मानव संपदा पोर्टल को और प्रभावशाली बनाने का फैसला किया है। इसके माध्यम से नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, आवकाश प्रबंधन, मेरिट बेस्ड तबादला, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट, वेतन और सेवा पुस्तिका प्रबंधन को भी जोड़ा जाएगा। ये सभी काम एक अक्तूबर 2023 से पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिए हैं। आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) और मानव संपदा पोर्टल को आपस में जोड़ा जाएगा। मानव संपदा पोर्टल से मिलान के बाद ही भविष्य में कर्मियों को वेतन स्वीकृत किया जाएगा, वरना इसे रोक दिया जाएगा। डीडीओ पोर्टल से केवल उन्हीं का वेतन बनेगा जो मानव संपदा पोर्टल के अनुसार उनके अधिकार क्षेत्र के कार्यालयों में तैनात होंगे। कार्यभार ग्रहण करने व छोड़ने का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से मानव संपदा पोर्टल से ही स्वीकृत किया जाएगा। कर्मचारियों का पे स्लिप भी पोर्टल पर उनके लॉगइन आईडी पर उपलब्ध होगा। सेवानिवृत्त होने, देहांत होने, दंड स्वरूप सेवा समाप्त, पदोन्नति होने और विभागीय कार्यवाही से वेतन संबंधी मामलों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

जनवरी में देना होगा संपत्तियों को ब्यौरा-

मानव संपदा पोर्टल पर ही अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना होगा। वैसे तो पांच साल पर इसे देने की व्यवस्था है लेकिन पोर्टल पर एक से 31 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से इसे देना होगा।

ई-सर्विस बुक बनेगी-

अधिकारियों और कर्मचारियों की मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक बनाई जाएगी। अवकाश, एसीपी आदि अन्य सेवा संबंधी कामों का निस्तारण पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल और कर्मियों संबंधी मामलों को देखने के लिए कार्मिक विभाग में नया अनुभाग बनाया गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परख पोर्टल से होगा माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण, 40 बिंदुओं पर होगी आख्या अपलोड

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी धीरे-धीरे अब हाइटेक हो रहा है। विद्यालयों का निरीक्षण…

2 hours ago

परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने पर जोर

लखनऊ/ कानपुर देहात। स्कूल न आने वाले बच्चों का परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराने के…

3 hours ago

आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट मुकदमा दर्ज

भोगनीपुर कानपुर देहात।थाना क्षेत्र के करियापुर गांव में आपसी रंजीश के कारण दो पक्षों में…

4 hours ago

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लोकसभा 45- जालौन के विधानसभा भोगनीपुर में…

4 hours ago

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

22 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

22 hours ago

This website uses cookies.