जालौन

मासिक पंचायत भाकियू ने भरी हुंकार, 9 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन कालपी की मासिक पंचायत गल्ला मंडी परिसर में जितेंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कालपी,अमन यात्रा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन कालपी की मासिक पंचायत गल्ला मंडी परिसर में जितेंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें किसानों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुये 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर समस्या के निदान करने की मांग की।

गल्ला मंडी परिसर में आयोजित पंचायत को सम्बोधित करते हुये संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह उर्फ राजू  मल्थुआ ने कहा किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार व अधिकारी कोई रुचि नही ले रहे हैं। जिससें किसानों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

 

इसी क्रम में किसानों ने तहसील परिसर पहुँचकर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार राजेश पाल को सौंपते हुये बताया कि अन्ना जानवर लगातार खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, गौशालाओं में उनकी व्यवस्था की जाए। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के खातों में निधि भेजी जाए। गत माह यमुना बाढ़ से प्रभावित ग्रामो को मुआवजा अतिशीध्र खातों में भेजवाये जाएं।

जनवरी माह में ओला वृष्टि से हुए मटर, मसूर आदि फसलों का नुकसान हुआ है, जिसका बीमा कम्पनी द्वारा भरपाई की जाए। किसान लगातार दैवीय आपदा का शिकार हो रहा है। जैसे यमुना बाढ़, ओलावृष्टि बेमौसम बरसात से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी बैंकों के द्वारा आर.सी भेजी जा रही है। जिसे वापस करवाया जाये, जिससे किसान मानसिक उत्पीड़न से बच सकें। राजकीय नलकूपों ने रैम्प व नाली बनवाई जाए।

 

भाकियू भारत सरकार से मांग करता है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को उनके परिजनों तक सुरक्षित व सम्मान पूर्वक घर पहुंचाने की कार्यवाही करें। इस मौके पर जयराम कुशवाहा, वीर सिंह बाबा, अमर सिंह, देवकरन सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मा० प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता…

46 mins ago

परिषदीय शिक्षकों को विभाग देगा सिम कार्ड और अनलिमिटेड डाटा पैक

कानपुर देहात। जिले के 1925 शिक्षकों को टैबलेट तो मिले लेकिन पोर्टल से वह सूचनाओं…

53 mins ago

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को पोस्टल…

6 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

8 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

20 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

20 hours ago

This website uses cookies.