कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक तीन साल पहले उसका निकाह हुआ। वह डेढ़ साल के एक बच्चे की वह मां है। कुछ माह पहले पति की मौत हो गई। तब ससुरालियों ने पति के हिस्से की भूमि महिला के नाम बैनामा कराने का अश्वासन दिया। कहा कि देवर संग निकाह करा देंगे। इसके बाद महिला ससुराल में ही रहने लगी। इस बीच देवर ने प्रेमजाल में फांस कर उससे दुष्कर्म किया। आश्वासन दिया कि वह वह व‍िधवा भाभी संग निकाह कर लेगा। इकलौते बेटे की भविष्य की चिंता व खुद की उलझी जिंदगी के कारण महिला देवर के बहकावे में आ गई। इसके बाद देवर ने कई बार दुष्कर्म किया। फिर वह निकाह से मुकर गया। तब महिला ने शिकायत ससुरालियों से की। ससुराली आरोपित के पाले में खड़े हो गए। सभी ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने आरोपित देवर, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।