अच्छे हैं इस देश के बच्चे।
सुन्दर प्यारे छोटे सच्चे।।
रोज सुबह विद्यालय जाते,
अपने गुरु को षीष नवाते।
जाति धर्म का भेद न जानें,
मात-पिता को सब कुछ माने।
संयम के हैं ये पक्के।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।1।।
जीवन इनका बड़ा निराला,
करते घर में सदा उजाला।
वैर-भाव को दूर भगाते,
मिलजुल कर हैं राह दिखाते।
लगते हैं ये मन के कच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।2।।
चंचलता से कभी न हारे,
अपनी मॉ के प्राण प्यारे।
प्रेम भरा ससांर है इनका,
मिलता इन्हें दुलार सभी का।
खिलते फूलों से बच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।3।।
सारे जग के सृजन हारे,
भारत के हैं राज दुलारे।
रहते मस्त सदा मतवाले,
मातृभूमि के ये रखवाले।
होते मन के बिल्कुल सच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।4।।
रामसेवक वर्मा फो0न0- 9454344282
विवेकानन्द नगर पुखरायॉ, कानपुर देहात – उ0प्र0-209111
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…
कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…
कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…
कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…
कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…
This website uses cookies.