दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी में शाम करीब छः बजे नहाते समय गाजियाबाद के चार दोस्त डूब गए।उनमें से तीन दोस्त आदित्य,सुमन और रमन की लाश बरामद कर ली गई है जबकि चौथे साथी उदय का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है।
इन सभी की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।चारों ज्योति विद्या मंदिर में हाईस्कूल में पढ़ते थे।चारों गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित रामपार्क के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि चारों दोस्त ट्रोनिका सिटी ठोकर नंबर आठ के पास यमुना नदी में नहा रहे थे।तभी वे गहरे पानी में डूब गए।सूचना पर दिल्ली डीएम ईस्ट के बोट क्लब के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने बड़ी मशक्कत कर तीन दोस्तों के शव बरामद कर लिए हैं।रात होने की वजह से यमुना नदी में फिलहाल सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है।गुरुवार को सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन पुनः शुरू किया जायेगा।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की है।फिलहाल सभी के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।इलाके में गम का माहौल है।22 फरवरी से उनकी परीक्षाएं शुरू होनी थी।आस पड़ोस के लोगों के अनुसार चारों अच्छे दोस्त थे।एकसाथ ही स्कूल आते जाते थे।
बुधवार दोपहर वे घूमने के लिए एकसाथ निकल गए और फिर नहीं लौटे।आदित्य के पिता रविंद्र सिंह एक फैक्टरी में काम करते हैं।रमन के अजेश कुमार गाड़ी ड्राइवर हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर…
राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…
कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…
This website uses cookies.