कानपुर देहात

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार रात्रि अपने मामा के घर पर रह रहे एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार रात्रि अपने मामा के घर पर रह रहे एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के फफूंद थानांतर्गत मखनपुर गांव निवासी रजत राजपूत पुत्र प्रताप सिंह उम्र करीब 19 वर्ष करीब 15 वर्षों से सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अपने मामा ज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय लखन सिंह के घर पर रह रहा था।बुधवार रात्रि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

 

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।तत्पश्चात सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद मय पुलिस फोर्स घटनास्थल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।

तत्पश्चात पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

2 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

2 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

2 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

2 hours ago

मौसम का पारा बढ़ने के साथ ही बढ़ा मतदान प्रतिशत

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : लोकतंत्र की मजबूती के लिए होने वाले लोकसभा 2024 के…

3 hours ago

मानवता के मसीहा थे निरंकारी बाबा हरदेव निरंकारी बहन संतोषी

भोगनीपुर कानपुर देहात। संत निरंकारी मिशन के पूर्व प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह मानवता के…

7 hours ago

This website uses cookies.