जिले में 694 ग्राम पंचायतों की नजर अब नए शासनादेश पर है। पूर्व में जारी आरक्षण सूची में व्यापक बदलाव तय है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य की 40 सीट पर भी बदलाव होगा। हालांकि बहुत बदलाव की उम्मीद नहीं है। ग्राम पंचायत सदस्य लगभग आठ हजार सीट पर भी बदलाव होंगे। ब्लाक प्रमुख की सीट में भी मामूली बदलाव की उम्मीद है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक हजार से अधिक सीट पर भी बदलाव होंगे। शासनादेश के बाद विभागों में तैयारी शुरू हो चुकी है।