सहारनपुर,अमन यात्रा । अपने काफिले के साथ पंजाब से लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने यूपी में प्रवेश करते ही सरसावा में रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की कर बेरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढऩे की प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं और सिद्धू को हिरासत में ले लिया। तीन विधायक व दो मंत्रियों के खीरी जाने पर सहमति बनी है। सिद्धू ने गिरफ्तारी दे दी है। उन्हें व कार्यकर्ताओं को सरसावा में रोक दिया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम अखिलेश सिह, एसएसपी डा एस चनप्पा मौजूद हैं।

सहारनपुर में पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बस से लगा दी गई हैं। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथियों को बस में बिठाना शुरू किया।