लखनऊ, अमन यात्रा । प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा चार जिलों अयोध्या, महाराजगंज, झांसी व सोनभद्र के डीएम प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। लगभग 250 पीसीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। सरकार ने अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को प्रतीक्षा सूची में डालते हुए नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है। वह अभी बरेली के डीएम थे। सत्येंद्र कुमार को डीएम महोबा से हटाकर डीएम महराजगंज बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार सि‍ंह डीएम फर्रूखाबाद बनाए गए हैं। महाराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। फर्रूखाबाद के डीएम मानवेन्द्र स‍िंंह को बरेली का नया डीएम बनाया गया है। रविन्द्र कुमार को डीएम बुलंदशहर से डीएम झांसी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश स‍िंंह डीएम कासगंज से डीएम बुलंदशहर बनाए गए हैं।