कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिला चिकित्सालय जनपद कानपुर देहात में आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस माँ शैलपुत्री का स्मरण करते हुये कन्या जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिलाधिकारी नेहा जैन जनपद कानपुर देहात द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम से प्रेरित होकर प्रारंभ किये गये शारदीय नवरात्रि कार्यक्रम की आज पूरे प्रदेश में चर्चा है.
आज के कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कन्याओं को सम्मान से समाज के सामने ऐसे उदहारण प्रस्तुत करना जो भारतीय परिवार में लडको की श्रेष्ठाता व अनिवार्यता के मिथक को तोडने वाले हों। कन्या भ्रूण हत्या के प्रति किशोरियों, महिलाओं व पुरूषों को जागरूक किया। बालिकाओं के समाज में महत्व को दर्शाती बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ भी दिलायी गयी। जिला चिकित्सालय जनपद कानपुर देहात में जन्म देने वाली माताओं नाजिया बेगम, सुधा, माया देवी, रानी देवी, कल्पना, पूनम, मीरा देवी, कंचन, नेहा आदि को बेबी किट, फलदार पौधे, फल की टोकरी, गौरवसम्मान पत्र/बधाई पत्र का वितरण के साथ-साथ केक काटकर जन्मदिन मनाना, इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, महिला कल्याण अधिकारी, सेन्टर मैनेजर, जिला समन्वयक, नेहा पाल, आदि व अस्ताल की स्टाफ नर्स व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में चल रहे बदलाव के तहत परिषदीय विद्यालयों में…
कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
This website uses cookies.