कानपुर देहात। महान वैज्ञानिक सी वी रमन के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह की प्रेरणा और एआरपी आशीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड के संविलियन विद्यालय ताजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटिया रायपुर, प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूरन पुरवा, दांती आदि विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भारत के महान वैज्ञानिकों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई।
प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूर्व के बच्चों ने विज्ञान दिवस पर अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया और विज्ञान दिवस पर कविता सुनाई। सभी विद्यालयों में विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। ताजपुर और अटिया रायपुर में आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा ऐसे आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रोचकता उत्पन्न होगी वहीं अध्यापिका दिव्या शाक्य ने विज्ञान के प्रयोगों के बारे में बताते हुए दिखाया की अंध विश्वास में नहीं पड़ना चाहिए।
पुखरायां।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के…
पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर बीते मार्च एक युवक शादी…
कानपुर देहात। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी / जिला…
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दीक्षा प्रोफाइल में विकासखंड व विद्यालयों की मैपिंग…
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किन्हीं कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले 6…
पुखरायां।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पीएम…
This website uses cookies.