लाइनमैन को गोली मारने वाले तथा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दोनो आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट

लाइनमैन को गोली मारने वाले प्रधान पति को पुलिस ने ‌गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में एस.एस. आई बृजेश सिंह यादव ‌हमराहियों के ‌साथ अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे.

खखरेरु फतेहपुर : लाइनमैन को गोली मारने वाले प्रधान पति को पुलिस ने ‌गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में एस.एस. आई बृजेश सिंह यादव ‌हमराहियों के ‌साथ अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़अभियान के तहत रात्रि गश्त पर थे कि अचानक मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भदोहां प्रधान पति अपने घर पर मौजूद है मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एस.एस.आई ब्रजेश सिंह यादव हमराहिओं के साथ भदौहां गांव पहुंच कर पिछले दिनों 13जून को लाइन‌मैन को गोली मारने वाले प्रधान पति सुनील तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी उम्र लगभग 46वर्ष निवासी भदौहां को उसके घर‌ के दरवाजे ‌के पास से सुबह लगभग 3.20बजे  गिरफ्तार कर लिया गया,इस संबंध में  कार्यवाहक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव  ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अ0सं0137/22 धारा 307,504,506पहले से पंजीकृत था जिसमें अभियुक्त सुनील तिवारी फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार करअभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है

इसी क्रम में कल्याण सोनकर पुत्र नींबू लाल ‌सोनकर उम्र लगभग 32वर्ष निवासी  धाता कस्बा थाना धाता को बहला-फुसलाकर लड़की भगाने के आरोप में मुखबिर की सटीक सूचना पर ‌शिवपुरी चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय  बैरी के पास से सुबह लगभग 10.15 बजे पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया इस‌ संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ रामभवन पुत्र माताबदल  निवासी बैरी ने सन2021में बहला फुसलाकर कर लड़की भगाने की तहरीर दिया था जिसके आधार पर मु0अ0स074/21धारा363,366 पंजीकृत था जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा‌ था

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

3 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

6 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

6 hours ago

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: एक जुलाई को 55 फीसदी होगा महंगाई भत्ता

कानपुर देहात। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई 2024 में एक बार फिर…

6 hours ago

प्रार्थना सभा में ही जांची जाएगी शिक्षकों की उपस्थिति

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से प्रार्थना सभा…

6 hours ago

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन…

8 hours ago

This website uses cookies.