कानपुर देहात

लापता ऑटो चालक किशोर का शव मिला, मचा हडकम्प

जनपद कानपुर देहात के रूरा कस्बा के शिवाजी नगर मोहल्ले में रहने वाला किशोर आटो चलाता है। गुरूवार को एक युवक के बुकिंग के आधार पर आटो लेकर गया था लेकिन जब देर राततक वह घर नहीं आया तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी।

रुरा,अमन यात्रा। जनपद कानपुर देहात के रूरा कस्बा के शिवाजी नगर मोहल्ले में रहने वाला किशोर आटो चलाता है। गुरूवार को एक युवक के बुकिंग के आधार पर आटो लेकर गया था लेकिन जब देर राततक वह घर नहीं आया तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस ने उसकी लोकेशन चेक की तो लोकेशन सिकंदरा के आसपास मिली। अकबरपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से हाइवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फोटो दिखी। इसके बाद पुलिस ने बुकिंग कराने वाले किशोर को पकडा तो पूरा राज खुल गया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

 

ये भी पढ़े-  बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए 17 अगस्त को आयोजित होगा ऑनलाइन रोजगार मेला

 

थाना रूरा क्षेत्र के कस्बा रूरा शिवाजीनगर निवासी अनिल श्रीवास्तव के दो बेटे रामजी श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव और एक बेटी नेहा है। छोटे बेटे देवेश ने पिता से आॅटो खरीदकर किराए पर चलवाने की बात कही। इसपर उसके पिता ने कुछ  दिन पहले एक आटो खरीद दिया। इसको वह चला रहा था। गुरूवार को आटो चलाने वाला एक साथी उसके पास पहुंचा बोला कि 500 रूप्ए की एक बुकिंग आई है डेरापुर तक चलना है। तो उसने कहा कि अभी नया आटो लिया है रजिस्टेशन नहीं हुआ है। इसपर वह लडका बोला कि  उसका रजिस्टेशन अकबरपुर में चलकर  करवा देंगे। इसके बाद दोनों यह लोग आटो लेकर चले गए। पहले यह लोग अकबरपुर एआरटीओ आॅफिस गए। यहां से सीधे रसधान निकल गए। इधर, देर रात तक देवेश घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता सताई तो उन्होने उसके परिचित आदि से संपर्क किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

 

ये भी पढ़े-  डिजिटल एजुकेशन समिट 2021 के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को एकेडमिक लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया

 

इसके बाद शुक्रवार की सुबह तहरीर  पुलिस को दी। पुलिस ने एक्टिव होकर कार्रवाई शुरू की तो उसका एक सीसीटीवी फुटेज एंजेसी में दिखा। इसमें एक लडके के साथ वह दिखा। उस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने उस लडके को पकडा तो सारा मजरा खुला। हत्यारोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछतांछ में बताया इस लडके का नया आटो देखकर मेरी नियत खराब हो गई। बुकिंग के बहाने ले जाकर हत्या कर दी है। उसका शव फेंक दिया। इसके बाद पुलिस उस हत्यारोपी किशोर की निशानदेही पर शव बरामद किया। उसने बताया कि आटो मामा के यहां कालपी में खडा है। पुलिस ने कालपी से आटो भी बरामद कर लिया है। एडीशनल एसपी घनश्याम चैरसिया ने बताया कि पुलिस ने सूचना के बाद सक्रियताई दिखाई। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया किया गया है। बताया कि परिजनों ने सूचना देरी से दी तबतक उसकी हत्या हो चुकी थी। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्यारोपी दोनों सगे भाई हैं।
उसी के अंगौछे से कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक कालपी निवासी अपने मामा का आटो किराए पर चलाता था। उसकी नियत नया आटो देखकर लूटने की हो गई। इसी के चलते पूरा घटनाक्रम को अंजाम दिया। उसने देखा कि यह लडका नया आटो लाया है। बहाने से ले गया। हत्यारोपी ने बताया कि वह रसधान अपने गांव गया। वहां गांव के से पहले अपने छोटे भाई को बुलाया। इसके बाद आटो में बैठ गया। कुछ दूर आगे चलने पर देवेश के गले में पडे अंगौछे से ही कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाई से कहा कि घर चले जाओ, मै लाश ठिाकाने लगाता हूं। इसके बाद शव हाइवे पर ले जाकर खाई में फेंक दिया। रात में ही आॅटो कालपी ले गया, वहां मामा के घर खडी करके लौट आया, मामा का आटो चलाने लगा लेकिन पुलिस की जांच में वह फंस गया। वहीं, घटना की सूचना से रूरा कस्बे में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

18 mins ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

34 mins ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

40 mins ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

4 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

7 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

7 hours ago

This website uses cookies.