कानपुर देहात

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को विद्युत विभाग गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली, विद्युत चोरी रोकने एवं अन्य कार्यों के सुधार हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अन्य विभागों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

अमन यात्रा, कानपुर देहात।  जिलाधिकारी नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली, विद्युत चोरी रोकने एवं अन्य कार्यों के सुधार हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अन्य विभागों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, विद्युत चोरी को रोकने हेतु किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाए जाने के अतिरिक्त क्षेत्र में विद्युत तार के लटके होने पर दुर्घटना की संभावना को रोके जाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत राजस्व की वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विगत माह में कटे संयोजन, जिनकी वसूली नहीं हो पाई है, ऐसे कटे कनेक्शनों की शत प्रतिशत जांच कराएं। यदि जांच में अवैध कनेक्शन चलता पाया जाता है तो विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की विद्युत चोरी में संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत चोरी हर हाल में रोकी जाए, जिन क्षेत्रों में लाईन (हानियॉ) अधिक है उन क्षेत्रों के अवर अभियन्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए। वही बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, बेसिक शिक्षा, पीओ नेडा आदि विभागों की विद्युत से संबंधित शिकायतों को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वही पीओ नेडा धन प्रसाद द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक मेंआई0जी0आर0एस0 एवं अन्य पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने तथा असंतुष्ट फीडबैक की शिकायतों पर अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायतों का समाधान कराएं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की शिकायतें बार-बार अधिक संख्या में आ रही है उन क्षेत्रों के वरिष्ठ विद्युत अधिकारी स्वयं भ्रमण कर समस्या का समाधान कराएं। जिलाधिकारी ने नियमित विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व की प्राप्ति एवं हरहाल में विद्युत चोरी रोकने हेतु दिये गये निर्देषों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित कराएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, विद्युत अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

23 mins ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

3 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

6 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

6 hours ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

6 hours ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

7 hours ago

This website uses cookies.