कानपुर देहात

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति, सास ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे के केशव नगर में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।

सतीश कुमार, रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे के केशव नगर में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। जबकि फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। आत्महत्या के पीछे मृतका की कोई औलाद नहीं होने की बात कही गई है, जबकि सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति, सास ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

शिवली थाना क्षेत्र के नहरी बारी गांव निवासी आशीष मिश्रा बीते कुछ सालों से रनियां कस्बे के केशव नगर वार्ड में पत्नी रेखा 28 वर्ष के साथ एक किराए के मकान में रहता है। आशीष रनियां की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है तथा रात्रि ड्यूटी पर वो फैक्ट्री गया था। मकान मालिक ने सुबह समर से पानी भरने के लिए रेखा को आवाज दी, तो वह बाहर नहीं निकली।

मकान मालिक ने पति आशीष को फोन कर गेट न खोलने की जानकारी दी। सुबह जब वो ड्यूटी से घर पहुंचा तो उसने भी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई नहीं निकला। रोशनदान से झांक कर देखा तो पत्नी पंखे में रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। नजारा देख उसकी चीख निकल पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। बताया जाता है कि मृतका की शादी छह साल पहले हुई थी लेकिन उसके कोई संतान नहीं हुई तो घरवाले बांझ का ताना मारते थे। इसी बात को लेकर वो मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

इधर जानकारी पर बारा सिरोही कल्याणपुर कानपुर नगर से रनियां पहुंचे मृतका के भाई जीतेंद्र कुमार पुत्र कृष्णचंद्र त्रिपाठी ने ससुरालियों पर दहेज में अतिरिक्त पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। इस संबंध में एसओ रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि मृतका के भाई जीतेंद्र की तहरीर पर पति आशीष, ससुर प्रमोद कुमार मिश्रा, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

5 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

5 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

6 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

9 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

12 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

12 hours ago

This website uses cookies.