पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता ने सुसाइड कर लिया।सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामला गजनेर थाना क्षेत्र के द्वआरी गांव का है।गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे थाना क्षेत्र के द्वआरी गांव निवासी विकास की पत्नी रूबी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।शव का पंचनामा भरकर अन्य विधिक कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले में अभी तक किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
This website uses cookies.