कानपुर देहात

विवाहिता ने संदिग्ध माहौल में लगाई फांसी,मौत,परिजन बेहाल  

थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते शनिवार की शाम छत पर लगे लोहे कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

Story Highlights
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

राजपुर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते शनिवार की शाम छत पर लगे लोहे कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासनी शिखा कटियार 26 वर्ष पत्नी अजय कटियार पुत्र दुर्गा प्रसाद कटियार ने शनिवार की शाम ग्रह कलह से तंग आकर कमरे के अंदर छत पर लगे लोहे के कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों को खबर लगते ही कोहराम मच गया। ससुर दुर्गा प्रसाद कटियार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतका जिस कड़े पर लटकी थी उसके नीचे पलंग पर बिस्तर लगा हुआ था। शव के पैर बिस्तर पर रखे हुए थे।

अनुमान है कि शिखा कटियार की हत्याकर फांसी पर लटकाया गया हो। इस बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासनी शिखा कटियार की शादी 2015 को अजय कटियार के साथ हुई थी। मृतका का घाटमपुर क्षेत्र के सजेती गांव में है। अभी तक शिखा कटियार के कोई बच्चा नहीं है। पुलिस ने मृतका के मायेके सूचना दी गयी है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button