कानपुर देहात

विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से साधु, सन्तों को किया गया सम्मानित

रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में आयोजित संत सम्मान कार्यक्रम के तहत  मंदिर के पूजारी, भागवत कथा आचार्य, ज्योतिषाचार्य व् पुरोहितो का सम्मान पुष्प माला के साथ अंग वस्त्र पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। 

कानपुर देहात,सुशील त्रिवेदी : रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में आयोजित संत सम्मान कार्यक्रम के तहत  मंदिर के पूजारी, भागवत कथा आचार्य, ज्योतिषाचार्य व् पुरोहितो का सम्मान पुष्प माला के साथ अंग वस्त्र पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।  आज पुखरायाँ जिले के धर्माचार्य प्रमुख गनेश गर्ग के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद की टोली ने  गौरियापुर आश्रम के महंत श्री श्री 1008 देव नारायण जी महाराज को पुष्प माला व् अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया साथ में पूजारी राघव दास जी, ज्योतिषाचार्य संतोष अवस्थी व् आश्रम के अन्य सात संतो का पुष्प माला के साथ अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और सभी संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में अकबरपुर कालिका देवी मंदिर के पूजारी श्री ललित मोहन पांडेय जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री धर्मेंद्र दुबे, जिला सह मंत्री विमलेश जी, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश जी, संस्कृत महा  विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद नारायण जी मनीष तिवारी,सूर्य कान्त त्रिपाठी, नगर पंचायत के नामित सभासद गोपाल सैनी, राम जी मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जी, विकास मिश्रा, प्रखंड मंत्री अभिषेक कपिल आदि लोग उपस्थित रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button