कानपुर देहात

वीरांगनाओं की गौरवगाथा से सजेंगी परिषदीय विद्यालयों की दीवारें

परिषदीय विद्यालयों के दीवारों पर आन बान शान की प्रतीक महिलाओं के चित्र लगाए जाएंगे। बच्चे स्कूल की दीवार पर लगे इन पेटिंग्स और फ्लेक्स को देख और पढ़कर उनके बारे में जान सकेंगे । साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का सबक लेंगे। इन चित्रों में देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : परिषदीय विद्यालयों के दीवारों पर आन बान शान की प्रतीक महिलाओं के चित्र लगाए जाएंगे। बच्चे स्कूल की दीवार पर लगे इन पेटिंग्स और फ्लेक्स को देख और पढ़कर उनके बारे में जान सकेंगे । साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का सबक लेंगे। इन चित्रों में देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल होंगी। इनमें मुख्य रूप से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, भारत की उड़न परी कहे जाने वाली पीटी उषा सावित्रीबाई फुले, चांद बीबी, सुचेता कृपलानी, सुभद्रा कुमारी चौहान, सरोजिनी नायडू, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, साइना नेहवाल, अरुणिमा सिन्हा आदि महिलाओं के संघर्ष गाथा संबंधित चित्र विद्यालयों के दीवारों पर उकेरी जाएंगी। इन चित्रों के माध्यम से नगर, गांव एवं कस्बे की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़े-  न जाने क्यों लगता हूँ….?

जिले में 1926 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्कूलों की दीवारों पर देश की वीरांगनाओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की तस्वीरें बनाई जाएंगी। साथ ही महिलाओं से जुड़ी गाथाओं को भी तस्वीर के साथ लिखा जाएगा। दीवारों पर रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला आदि वीरांगना महिलाओं की संघर्ष गाथा से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे। इन चित्रों के माध्यम से स्थानीय, गांव व कस्बे की बालिकाओं को प्रेरणा लेने के लिए शासन ने पहल की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि सभी स्कूलों में एक दीवार ख्याति प्राप्त महिलाओं को समर्पित करने के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। दीवार पर महिलाओं के चित्र सहित उनकी उपलब्धियों की पेटिंग कराई जाएगी। पेटिंग का कार्य कंपोजिट ग्रांट से किया जायेगा। शिक्षकों को जानकारी दे दी गई है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

2 hours ago

डीबीटी के लिए अभिभावक आधार से सीडेड करवाएं खाता, परिषदीय विद्यालयों में डीबीटी को लेकर शुरू हुई कवायद

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है।…

2 hours ago

भाजपा का यूथ सम्मेलन सम्पन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ…

2 hours ago

अकबरपुर बीईओ एच एम बैठक में नए शैक्षिक सत्र की रणनीतियों पर हुई चर्चा

कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक में बीईओ हेड टीचर बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार की…

2 hours ago

कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन रसूलाबाद के महादेव बगिया में संपन्न हुआ

अमन यात्रा ब्यूरो। कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन महादेव बगिया झींझक रोड रसूलाबाद में संपन्न हुआ…

2 hours ago

This website uses cookies.