शरद पूर्णिमा पर जागरण कर स्वयं को जागृत करें : योगाचार्य धर्मेन्द्र

धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के अत्यंत नजदीक होता है तथा वो 16 कलाओं से सम्पन्न होने के कारण इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है।

कुशीनगर ,अमन यात्रा हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के अत्यंत नजदीक होता है तथा वो 16 कलाओं से सम्पन्न होने के कारण इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। इसके अलावा इसी पूर्णिमा पर भगवान कृष्ण ने ब्रज मंडल में गोपियों के साथ रासलीला की थी। इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और सुख समृद्धि आती है।

शरद पूर्णिमा की अग्रिम बधाई देते हुए योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने कहा कि इस दिन शरद पूर्णिमा की रात्रि में अधिक से अधिक समय निकाल कर सभी को प्रातः काल से लक्ष्मी का पूजन करते हुए स्वयं को चंद्रमा की शीतल भरी रोशनी में बैठकर ध्यान-साधना व मंत्र जाप करने चाहिए तथा उसकी रौशनी में हांडी खीर बनाकर सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ कम होते हैं।इसदिन चंद्र पृथ्वी के अत्यंत निकट होने के कारण शीतल रश्मियों के किरणे सीधे शरीर पर पड़ने से शरीर के कई सारे गंभीर रोग जैसे बीपी, तनाव, घबराहट, माइग्रेन, सर दर्द, इंसोफिलिया, जुकाम, खांसी, नजला, साइनस, दमा, अस्थमा इत्यादि कफ संबंधित रोग दूर होकर मन शीतलता को प्राप्त होती है तथा आंखों की ज्योति बढ़ती है। यह ध्यान रहे कि ध्यान करते समय किसी तरह का शरीर पर कोई आभूषण न हो।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मा० प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता…

37 mins ago

परिषदीय शिक्षकों को विभाग देगा सिम कार्ड और अनलिमिटेड डाटा पैक

कानपुर देहात। जिले के 1925 शिक्षकों को टैबलेट तो मिले लेकिन पोर्टल से वह सूचनाओं…

45 mins ago

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को पोस्टल…

6 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

8 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

19 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

20 hours ago

This website uses cookies.