कानपुर देहात

शाबाश! प्रज्ञा सचान का नायब तहसीलदार के पद पर चयन

कानपुर देहात जनपद के हांसेमऊ ग्राम निवासी ज्ञानेंद्र सचान की पुत्री प्रज्ञा सचान का पीसीएस 2021 की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर माता पिता तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया वहीं प्रज्ञा सचान ने भी इसका श्रेय माता पिता तथा ईश्वर को देते हुए भविष्य में आईएएस बनकर जनता की सेवा करने की बात कही है।

पुखरायां, अमन यात्रा । कानपुर देहात जनपद के हांसेमऊ ग्राम निवासी ज्ञानेंद्र सचान की पुत्री प्रज्ञा सचान का पीसीएस 2021 की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर माता पिता तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया वहीं प्रज्ञा सचान ने भी इसका श्रेय माता पिता तथा ईश्वर को देते हुए भविष्य में आई ए एस बनकर जनता की सेवा करने की बात कही है।

ये भी पढ़े-  जीके ओलंपियाड परीक्षा का परिणाम घोषित, जाने कौन बना विजेता

हांसेमऊ निवासी ज्ञानेंद्र सचान तथा सरला सचान की पुत्री प्रज्ञा सचान ने बताया कि उसने 10 वीं तथा 12वीं की शिक्षा सरदार पटेल इंटर कॉलेज कानपुर से की तथा स्नातक में बीटेक मेडिकल इंजीनियरिंग लखनऊ से पूरा किया तत्पश्चात उसने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की सिविल सेवा में जाने की शुरू से ही उसकी रुचि रही है ताकि उसके माध्यम से वह जनता की सेवा कर सके उसने 2018 19 में भी यूपी पीसीएस का साक्षात्कार पूर्ण किया था तथा सबसे पहले उसका चयन लोअर पीसीएस क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ था तत्पश्चात अगस्त 2022 में उसका चयन बिहार पीसीएस पंचायती राज अधिकारी में डीपीआरओ के पद पर हुआ.

ये भी पढ़े-  ससुराली जनों पर विवाहिता की हत्या लगा आरोप, मामला दर्ज  

वहीं वर्तमान में उसका चयन उत्तर प्रदेश पीसीएस 2021 में 35वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है वहीं उसने इसका श्रेय ईश्वर तथा अपने माता पिता को दिया है उसका सपना भविष्य में आईएएस बनकर जनता की अधिक से अधिक सेवा करने का है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

8 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

8 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

9 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

12 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

15 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

15 hours ago

This website uses cookies.