कानपुर देहात

शिक्षकों की 25 को भी अवकाश की मांग, दीपावली के बाद एक दिन के लिए खुल रहे विद्यालय

इस बार दीपावली के एक दिन बाद ही केवल एक दिन के लिए प्राथमिक विद्यालय खुल रहे हैं। शिक्षक डीएम और बीएसए से 25 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं।

कानपुर देहात :  इस बार दीपावली के एक दिन बाद ही केवल एक दिन के लिए प्राथमिक विद्यालय खुल रहे हैं। शिक्षक डीएम और बीएसए से 25 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में दीपावली पर परिषदीय विद्यालयों में 23, 24 और 26 व 27 अक्तूबर को अवकाश है जबकि 25 अक्तूबर को बीच में केवल एक दिन के लिए विद्यालय खुल रहे हैं। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति की है। शिक्षकों का कहना है कि आज तक दीपावली पर एक दिन बाद विद्यालय कभी नहीं खुले। पहली बार ऐसा हो रहा है।

भगवंत मान ने किया कमाल, पुरानी पेंशन स्कीम को किया बहाल

बताते चलें इसी वर्ष डीएम कानपुर देहात की ओर से जारी अवकाश तालिका में 25 अक्टूबर 2022 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 25 अक्टूबर 2022 को अवकाश से संबंधित अभी तक कोई भी आदेश निर्गत नहीं किया गया है। कई शिक्षक दूरदराज के जिलों के रहने वाले हैं जोकि दीपावली पर अपने घर जाते हैं। कई शिक्षक दूर जिलों में रहते हैं। दीपावली के एक दिन बाद विद्यालय खोलना मुमकिन नहीं है। अत: बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी जिला अधिकारी से अनुमति लेते हुए स्थानीय अवकाश घोषित करना चाहिए।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुखरायां।सट्टी थाना पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को…

1 min ago

शिक्षक पर कूट रचित एफआईआर के विरोध में शैक्षिक महासंघ ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर देहात। अमरौधा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अटवा के शिक्षक मनोज गुप्ता पर एक…

5 hours ago

कानपुर देहात में 13 और 20 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जनपद में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए…

5 hours ago

तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत चार गंभीर,परिजन बेहाल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर…

16 hours ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए बीएसए ने थीम सांग किया लांच

राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…

1 day ago

अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में पुर्तगाल के गणितज्ञ प्रोफेसर टियागा ने दिया अतिथि व्याख्यान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…

1 day ago

This website uses cookies.