कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मीटिंग

अकबरपुर में स्थित अमर विला होटल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पांडे ने संगठन के पदाधिकारियों से भेंटकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मीटिंग की.

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : अकबरपुर में स्थित अमर विला होटल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पांडे ने संगठन के पदाधिकारियों से भेंटकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मीटिंग की जिसमें संगठन के जनपदीय पदाधिकारियों एवं विकासखंड के पदाधिकारियों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया तथा प्रदेश अध्यक्ष उदार मना ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए जनपद के अध्यक्ष एवं मंत्री का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जनपद में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं यह आश्वासन दिया गया कि ब्लॉक एवं जनपद पदाधिकारियों द्वारा जो समस्याएं मेरे संज्ञान में लाई गई हैं उनका विशेष रूप से जनपद कानपुर देहात की ओर से महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं निदेशक बेसिक शिक्षा एवं वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा को विधिवत लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा और सभी समस्याएं एक माह में निस्तारित कराई जाएंगी।

ये भी पढ़े-  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैथा में जन्मी 7 नवजात कन्याओं का (कन्या जन्मोत्सव) मनाया गया

विभिन्न समस्याओं में लेखा संबंधी समस्या, स्कूलों की सफाई करने संबंधी समस्या,19 पैरामीटर की कायाकल्प योजना से संबंधित समस्या आदि के निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रादेशिक कोषाध्यक्ष ठाकुरदास यादव एवं संजय पांडे कार्यालय प्रभारी जनपद अध्यक्ष एलबी सिंह जनपद के मंत्री अशोक कुमार शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचान विकासखंड मैथा के अध्यक्ष मुकेश बाजपेई मंत्री शशिकांत यादव कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह विकासखंड के अध्यक्ष सतीश यादव विकासखंड डेरापुर के अध्यक्ष रामगोपाल मंत्री सुरेश कमल संगठन मंत्री रामनरेश दिनेश दीक्षित श्रीबाबू अनुराग दीक्षित श्याम सिंह सहित विभिन्न ब्लाकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button