श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यो के शादी विवाह व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु भवन का लोकार्पण किया गया है :   मा. अध्यक्ष

अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उ0प्र0, पं0 सुनील भराला द्वारा श्रम कल्याण परिषद के श्रमिक कल्याण भवन, शास्त्री नगर, कानपुर नगर के अनुरक्षित भवन को लोकार्पण किया गया।

कानपुर नगर : अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उ0प्र0, पं0 सुनील भराला द्वारा श्रम कल्याण परिषद के श्रमिक कल्याण भवन, शास्त्री नगर, कानपुर नगर के अनुरक्षित भवन को लोकार्पण किया गया। मा0 अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद के द्वारा श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यो के शादी विवाह व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु इस अनुरक्षित भवन का लोकार्पण किया गया है। इस भवन में श्रमिको के पुत्र/पुत्रियों के विवाह व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही न्यूनतम दर पर सम्पन्न हो सकेगें। इस श्रम कल्याण भवन को आगे और भी विकसित किया जायेगा, इसमें एक गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जायेगा, जो आम जनमानस को बाजार से रियायती दामों में उपलब्ध कराया जायेगा, उससे जो रेवन्यु जनरेट होगा उससे भवन का मेन्टीनेन्स कराया जायेगा तथा उसका संचालन श्रम कल्याण परिषद द्वारा ही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार व श्रम कल्याण परिषद द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाये चलायी जा रही है। जिसके क्रम में श्रमिकों को धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा हेतु श्रवण कुमार श्रमिक तीर्थ यात्रा प्रारम्भ भी की गयी है। इस योजना में श्रमिक परिवार के छः लोगो को प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये कुल 12 हजार रुपये का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार के श्रम कल्याण परिषद के मा0 सदस्य अजीत जैन, उप श्रम कल्याण आयुक्त अनुभव वर्मा, राज्य समन्वयक रिजवान अली सहित श्रम कल्याण परिषद के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

13 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

13 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

14 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

17 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

20 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

20 hours ago

This website uses cookies.