कानपुर देहात

श्रीराम जानकी आश्रम गौरियापुर में संपन्न होगा सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा : महन्त देव नारायण दास वेदांताचार्य

जनपद मुख्यालय अकबरपुर के निकट स्थित श्रीराम जानकी आश्रम गौरियापुर में सुंदरकांड का सस्वर गायन प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही अपराह्न 1 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय अकबरपुर के निकट स्थित श्रीराम जानकी आश्रम गौरियापुर में सुंदरकांड का सस्वर गायन प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही अपराह्न 1 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी आश्रम के श्रीमहन्त 1008 देव नारायण दास वेदांताचार्य जी ने देते हुए बताया कि 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को उच्च कोटि के गायकों जिसका नेतृत्व रामायणी विनय तिवारी कर रहे हैं के द्वारा श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड का गायन किया जाएगा तत्पश्चात उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद देकर भंडारे का प्रसाद प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री महंत अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर अभी वापस आए हैं और उन्होंने अपने आश्रम जनों से परामर्श कर इच्छा व्यक्त की कि प्रत्यक्ष दर्शन का पुण्य फल उन्हें भी मिले जो अयोध्याधाम नहीं पहुँच सके।

ज्ञातव्य हो कि आश्रम में सुंदरकांड पाठ प्रातः 9 बजे प्रारंभ हो जाएगा तथा भण्डारे का आयोजन अपराह्न1 बजे से किया जाएगा। श्री महंत की ओर से जनपद के सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला, मौत पर सस्पेंस बरकरार

कानपुर देहात, 19 जुलाई 2025 - कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित कांधी गांव…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत तहसील भोगनीपुर में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर…

21 hours ago

महिला उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर देहात: महिला अपराधों के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में एक और महत्वपूर्ण…

2 days ago

कानपुर देहात: महिला उत्पीड़न और पॉक्सो केस में वांछित गिरफ्तार

कानपुर देहात: महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के…

2 days ago

प्रत्येक परिषदीय विद्यालय की एक ब्रांड के रूप में हो पहचान : राजेश वर्मा प्राचार्य डायट

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में जारी एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी)…

2 days ago

रसूलाबाद में राशन डीलर पर कालाबाजारी का केस दर्ज, गरीबों का 3 महीने का राशन गबन

कानपुर देहात: रसूलाबाद क्षेत्र में राशन वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने…

2 days ago

This website uses cookies.