कानपुर देहात

संघ का गुरू भगवा ध्वज भारत के गौरवमयी अतीत का साक्षी : रवि द्विवेदी

परम पवित्र भगवा ध्वज हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति व पराक्रम का साक्षी रहा है इस भगवा ध्वज को गुरु मानकर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत माता को पुनः परमवैभव पर ले जाने का संकल्प प्रतिदिन शाखाओं में दोहराता है।

अमन यात्रा, अकबरपुर । परम पवित्र भगवा ध्वज हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति व पराक्रम का साक्षी रहा है इस भगवा ध्वज को गुरु मानकर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत माता को पुनः परमवैभव पर ले जाने का संकल्प प्रतिदिन शाखाओं में दोहराता है।
यह बात सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में पुखरायाँ के नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने वर्ग में आए स्वयंसेवकों से को संबोधित करते हुए रविवार को कही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने व्यक्ति के बजाय तत्व रूपी भगवाध्वज को गुरु माना है जो सनातन है।प्रभु राम ,कृष्ण से लेकर शिवा जी ,राणा प्रताप ने भी इसी ध्वज से प्रेरणा लेकर भारतमाता की रक्षा में सर्वश्व समर्पण किया है।
यज्ञ की ज्वाला के समान दो शिराओं वाला भगवा ध्वज हमें त्याग ,समर्पण,सेवा,शौर्य व राष्ट्र के लिए जीने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले सत्तानवें वर्षों से हिन्दू समाज को संगठित कर ‘राष्ट्राय स्वाहा इदं न मम्’ का भाव लेकर भारत माता के गौरवमयी अतीत को लौटाने के लिए लगा है। संघ की शाखाओं में शारीरक व बौद्धिक के माध्यम से समरसता व एकात्मकता लाकर व्यक्तित्व निर्माण कर राष्ट्र व समाज के लिए सर्वश्व समर्पण करने वाले स्वयंसेवक तैयार किए जाते हैं। इस अवसर पर वर्ग कार्यवाह कृष्ण कुमार, मुख्य शिक्षक शैलैश, जिला प्रचारक वीर जी, अभिषेक, राजवीर, रवीन्द्र आदि रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

आउट आफ स्कूल बच्चों को लेकर चलेगा विशेष अभियान

कानपुर देहात। आउट ऑफ स्कूल बच्चो को चिह्नीकरण, पंजीकरण व नामांकन के लिए शारदा यानी…

9 hours ago

आज से परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शिक्षक…

9 hours ago

प्रादेशिक खेलकूद में बेसिक-कस्तूरबा की छात्राओं को भी मौका

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त…

9 hours ago

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

22 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

22 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

22 hours ago

This website uses cookies.