कानपुर देहात

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव फंखे में लटका मिला, फैली क्षेत्र में सनसनी

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी,  पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव निवासी समरथ यादव पुत्र सुखलाल उम्र करीब 40 वर्ष गांव में अपने परिवार के साथ रहकर खेती किसानी का काम करता था।उसकी पत्नी संजू अपने दो बच्चों सोनिया और सौम्या संग करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी।बुधवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास किन्ही कारणों के चलते उसने अपने घर के बने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नशे का लती था तथा तथा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

अनुपस्थितों पर कार्यवाही न होने से महानिदेशक खफा, संबंधित बीएसए को दी चेतावनी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी बिना कारण व बिना सूचना…

31 mins ago

यू-डायस पोर्टल पर विवरण न भरने वाले विद्यालयों की मान्यता होगी निरस्त

कानपुर देहात। यू-डायस पोर्टल पर जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक और विद्यार्थियों की प्रोफाइल…

38 mins ago

दोस्तों संग नहर में नहाने गए इंटर के छात्र की पानी में डूबकर मौत,परिजनों ने मचा कोलाहल,पुलिस छानबीन में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम…

50 mins ago

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित “चतुर्थ एल. पी. विद्यार्थी मेमोरियल क्विज़ प्रतियोगिता

इलाहाबाद | मनुष्य जन्म लेता है और आयु बढ़ने के साथ वृद्धावस्था को प्राप्त करता…

8 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट अपडेट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पाएंगे प्रधानाध्यापक का वेतन

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सालों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप…

22 hours ago

This website uses cookies.