कानपुर देहात

सजेती मे अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को किया क्षतिग्रस्त

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती अंतर्गत निहुरापारा  गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

घाटमपुर कानपुर नगर : घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती अंतर्गत निहुरापारा  गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वही भीम आर्मी के कार्यकर्ता व गांव के लोग प्रतिमा स्थल पर बैठ गए हैं। भीम आर्मी ने एवं ग्रामीणों ने मांग की है आरोपियों की गिरफ्तारी हो और नई प्रतिमा लगाई जाए। मौके पर थाना सजेती ,थाना घाटमपुर थाना रेवना  सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी घाटमपुर रामानुज,एसीपी रंजीत कुमार के अलावा घाटमपुर विधायक सरोज कुरील एवं उनके पति इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील ने पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए लोगों का समझाने का प्रयास किया। वहीं प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए नई प्रतिमा मंगवा कर ग्रामीणों को समझा कर लगवाया है। अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष जयदीप कुमार ने सजेती थाने में शिकायत पत्र देते हुए 10 लोगों पर प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जिसमें से चार को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर 10 लोगों में से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। नई प्रतिमा मंगवाकर ग्रामीणों को समझा कर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

औरैया नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता सैकड़ों समर्थकों सहित सपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

विकास सक्सेना, औरैया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के…

40 mins ago

इशारों इशारों में योगी कह गए अकबरपुर का नाम बदलने का समय आ गया : जितेंद्र सिंह गुड्डन पूर्व चेयरमैन

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर : नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा…

1 hour ago

पुलिस ने सगे भाई के हत्यारोपी को भेजा जेल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई…

2 hours ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

21 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

21 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

21 hours ago

This website uses cookies.