कानपुर देहात

सपा और भाजपा बागियों ने मारी बाजी, सपा पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में

जिला पंचायत सदस्य की 32 सीटों के लिए चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने जोर अजमाइश की। सबसे अधिक सपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया। जिले में 11 समर्थित प्रत्याशी जीते।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा व भाजपा बागियों की किस्मत सही रही और जीत का स्वाद चखा। वहीं भाजपा समर्थित चार प्रत्याशी ही जीत सके। वहीं बसपा समर्थित छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा को अंदरूनी कलह व बागियों की वजह से कम सीट से ही संतोष करना पड़ा।

जिला पंचायत सदस्य की 32 सीटों के लिए चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने जोर अजमाइश की। सबसे अधिक सपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया। जिले में 11 समर्थित प्रत्याशी जीते।

भाजपा समर्थित कृष्णा गौतम, विशंभर सोनकर, रानू कटियार, राजकुमार को जीत मिली है। वहीं सपा समर्थित बिरहुन से युवा अंकित यादव, मुंगीसापुर से अजय यादव, तिगाई से निखिल गौतम, रंजीतपुर से उमेश दुबे, देवराहट से मुन्नी देवी, तिलौंची से निखिल गौतम समेत 11 सीटों पर बाजी मारी है। दो सीट सपा के बागियों ने जीती हैं। बसपा समर्थित बरौर से संजय सचान, नोनारी बुजुर्ग से महबूब, कुढ़वा से सीमा संखवार, जजमुईया से बउवा त्रिवेदी व लक्ष्मणपुर पिलख से सोनी त्रिपाठी व औंगी से सतेंद्र पाल जीते। वहीं भाजपा बागी भी सेंध लगाने में पीछे नहीं रहे। इसमें सबसे बड़ा नाम सांसद देवेंद्र सिंह भोले की बहू परजनी से विजयी नीरज रानी रहीं। इसके अलावा मवैया से नेहा देवी, रसूलाबाद द्वितीय से जर्नादन सिंह भी भाजपा बागी रहे और जीत दर्ज की। बाकी सीटों पर निर्दलियों ने परचम लहराया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button