औरैया

सपा कार्यालय पर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन

शुक्रवार को  समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 49 वां मनाया गया।

औरैया,अमन यात्रा। शुक्रवार को  समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 49 वां मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जनपद के मौजूदा दोनों विधायक , जिलाध्यक्ष यूथ संगठन के पदाधिकारीगण पार्टी के सभी कार्यकर्ता नौजवान बुजुर्ग महिलाएं सैकड़ों की संख्या में कार्यालय में उपस्थित रहे। इसके अलावा फोबिया की औरैया दिबियापुर रोड भूल मंदिर के समीप अपने प्रतिष्ठान पर सपा नेता अनुज यादव व अमित यादव के नेतृत्व में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।
   पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता हैं। भाजपा की कुरीतियों के चलते वह सत्ता में तो नहीं आ पाए , लेकिन हम सबने यह संकल्प लिया है , कि जब तक उनको सत्ता पर आसीन नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव , बिधूना विधायक  रेखा वर्मा , राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह , यूथ के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, अनिल पाल, भोले गुर्जर , मालती गौतम, रविंद्र पाल ,मनोज कोरी , बबलू यादव, दिनेश मिश्रा , जयवीर सिंह, भवानी सिंह पाल, अनुज यादव, हिमांशु पाल व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के दिबियापुर रोड भोलेश्वर मंदिर के समीप सपा नेता अनुज यादव व सपा जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनूप मुखिया , कालेज के प्रधानाचार्य आशुतोष यादव , शिव शंकर प्रजापति , मोहिनीश गौतम , ओम प्रकाश सविता , भोलन यादव , लल्लू मिस्त्री एवं रामबेटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

1 hour ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

1 hour ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

1 hour ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

2 hours ago

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

17 hours ago

This website uses cookies.