समस्त भारतीय वांग्मय योग रुपी प्राचीन विद्या से परिपूर्ण हैं : प्रो वर्णवाल

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित साप्ताहिक व्याख्यान श्रृंखला के पंचम व्याख्यान में प्रो सुरेश लाल वर्णवाल ने बताया कि समस्त भारतीय वांग्मय योग रूपी प्राचीन विद्या से परिपूर्ण हैं ।

अमन यात्रा,कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित साप्ताहिक व्याख्यान श्रृंखला के पंचम व्याख्यान में प्रो सुरेश लाल वर्णवाल ने बताया कि समस्त भारतीय वांग्मय योग रूपी प्राचीन विद्या से परिपूर्ण हैं । समस्त वैदिक दर्शन, उपनिषद आदि योग को महिमामंडित करते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वर्णवाल शनिवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। ‘योगसूत्र का संक्षिप्त परिचय और इसमें वर्णित विविध योगाभ्यास ‘ विषय पर अपने विचार रखते हुए उन्होने कहा कि “योगसूत्र” जो कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित है, योग का आधारभूत ग्रंथ है।
इसका प्रारंभ ’’अथ योगानुषासनम्’’ अर्थात योग को अनुशासन के रूप में स्थापित करते हुए हुआ है। महर्षि पतंजलि ने ’’चित्त की वृत्तियों के निरोध को योग कहा है’’ और इस चित्तवृत्ति निरोध को सुव्यवस्थित रूप से समझाने के लिए योग सूत्र को समाधि, साधन, विभूति और कैवल्य पादों में विभक्त किया है, जिनमें क्रमशः 51, 55, 55 और 34 सूत्रों का उल्लेख किया गया है। इस प्रकार योगसूत्र 4 पादों अर्थात अध्यायों में बटा हुआ है। जिसमें कुल 195 सूत्र प्रतिपादित हुए हैं। उन्होंने वि.वि. के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रंशसा करते हुए भारतीय संस्कृति की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना भी की। स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के निदेशक डॉ. दिग्विजय शर्मा ने व्याख्यान श्रृंखला के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा की यह व्याख्यान श्रृंखला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है।
अप्रैल, मई और जून तीनों महीने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. राम किशोर ने स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज में संचालित योग के पाठ्यक्रमों के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्थान में योग के 2 कोर्स बी.एस.सी इन योग और एम.एस.सी इन योग संचालित है। इन कोर्सो में प्रवेश की प्रक्रिया हेतु शीघ्र ही प्रकिया शुरु की जाएगी।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

31 mins ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

3 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

6 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

6 hours ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

7 hours ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

7 hours ago

This website uses cookies.