कानपुर देहात

सरकार की विभिन्न योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी में आमजन अधिक से अधिक करें प्रतिभाग, उठायें लाभ : जिलाधिकारी

शासन के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ विषयक कलेक्ट्रेट परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ विषयक कलेक्ट्रेट परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी में लगाये गये चित्रों का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि शासन का यह बहुत सराहनीय प्रयास है, इसके माध्यम से आमलोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के विषय में आसानी से जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रदर्शनी में अधिक संख्या में प्रतिभाग कर शासन की योजनाओं से अवगत होकर लाभान्वित हो। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन द्वारा जिलाधिकारी को प्रदर्शनी के विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।

इस मौके पर उप निदेशक कृषि रामबचन राम, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, जिले के सम्मानित पत्रकार बन्धु, आमनागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

9 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

9 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

9 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

12 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

15 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

15 hours ago

This website uses cookies.