सवारी से भरा ई-रिक्शा रोड किनारे पलटा,सवारियों को आई चोटे,चालक हुआ घायल

घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रोड स्थित चंदनपुर गांव के पास एक सवारियो से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। घटना में जहां सवारियों को चोट आई हैं। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रोड स्थित चंदनपुर गांव के पास एक सवारियो से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। घटना में जहां सवारियों को चोट आई हैं। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया है। रघुवीरपुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक कमलेश उम्र 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भदई प्रसाद गांव की महिला सरिता द्वारा भीतरगांव में खोले गए ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन के समान एवं चार अन्य लोगों को बैठालकर भीतरगांव जा रहा था। जैसे ही ई रिक्शा चालक चंदनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी ई रिक्शा चालक को अचानक चक्कर आ गया। जिसके चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती मे जा पलटा। घटना में जहां ई रिक्शा में सवार चार सवारियो को मामूली चोट आई है। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया जिससे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा गया। जहां ई-रिक्शा चालक का इलाज किया गया है।.

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

2 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

2 hours ago

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: एक जुलाई को 55 फीसदी होगा महंगाई भत्ता

कानपुर देहात। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई 2024 में एक बार फिर…

2 hours ago

प्रार्थना सभा में ही जांची जाएगी शिक्षकों की उपस्थिति

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से प्रार्थना सभा…

2 hours ago

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन…

5 hours ago

This website uses cookies.