पुखरायां,अमन यात्रा : थाना बरौर पुलिस द्वारा वांछित 10,000-10,000 रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण को 01 किलो 250 ग्राम गांजा व एक अदद अवैध तमन्चा 315 वोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सुनीति जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी डेरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनाँक 05.09.2022 को 10,000-10,000 रूपये के पुरुष्कार घोषित अपराधियो को 01 किलो 250 ग्राम गांजा व एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर सहित गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि दिनांक 13.11.2021 को थाना हाजा पर गैंगेस्टर एक्ट के सम्बन्ध में मु0 अ0 सं0 100/21 धारा 3 (1) गैंगेस्टर एक्ट थाना बरौर में पंजीकृत हुआ था। विवेचना के क्रम में नामित अभियुक्तगण तसलीम उम्र 23 वर्ष निवासी अजनारी कोतवाली उरई जिला जालौन व निजाम उम्र 32 वर्ष निवासी अजनारी कोतवाली उरई जिला जालौन जो कि लगभग 10 माह से फरार चल रहे थे जिन पर 10,000-10,000 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। जिसे आज दिनाँक 05.09.2022 को बरौर पुलिस द्वारा 01 किलो 250 ग्राम गांजा व एक अदद अवैध तमन्चा 315 वोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जायेगा।
ये भी पढ़े- आरती प्रतियोगिता ने रचा इतिहास, दीप प्रज्ज्वलन से जगमग हुआ परिसर
पूँछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूँछताछ में बताया गया कि हम लोग चोरी करते है व गांजा जैसे मादक पदार्थो को पैसों के लिये क्रय विक्रय करते है।
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में चल रहे बदलाव के तहत परिषदीय विद्यालयों में…
कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
This website uses cookies.