सूबे के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में बोनस दिया है। इसके अतिरिक्त चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का एलान कर दिया।

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में बोनस दिया है। इसके अतिरिक्त चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का एलान कर दिया।

अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी हई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ते से राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि अधिकतम सात हजार रुपए हो सकती है। यानी प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये बोनस दिया जा सकता है। बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है। उधर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था।

 

अब योगी सरकार भी राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी। महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए वृद्धि का लाभ करीब 10 लाख राज्यकर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

4 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

4 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

4 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

7 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

10 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

10 hours ago

This website uses cookies.