इटावाऔरैयाकानपुर

सैफई में भारी मतों से जीते मुलायम परिवार के करीबी रामफल, और देखें-अन्य जिलो की अपडेट

प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों अथवा किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा हंगामा उपद्रव विजय जुलूस और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई भी हो सकती है।

कानपुर,अमन यात्रा । विभिन्न चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियों के लिए आज फैसले की घड़ी है। यूपी के सभी जनपदों में रविवार सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शनिवार को सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा और कोविड से बचाव यथासंभव प्रबंध करा दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। जिसे लेकर फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, उन्नाव और फतेहपुर का प्रशासनिक महकमा काफी सजग नजर आ रहा है। छह जिलों के 25 से ज्यादा मतदान स्थलों पर मतदानकर्मियों की सहूलियत के लिए सभी प्रबंध कर दिए गए हैं।

आइए जानते हैं इन छह जिलों का हाल:

    • समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले सैफई गांव में भारी मतों से रामफल वाल्मीकि ने एकतरफा जीत हासिल की है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के समर्थन से प्रत्याशी बने रामफल प्रधान बन गए हैं। यहां पर पचास साल से निर्विरोध प्रधान बनते रहे हैं, इस बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी।
  • कन्नौज में मतगणना के दौरान सौरिख ब्लॉक के खड़िनी के बूथ संख्या 212 और 213 की 12 मतपेटियों में पानी निकला है और सभी मतपत्र भीगे मिले हैं। अफसरों का कहना है कि स्टॉंग की छत से पानी का रिसाव होने से मतपेटियां भीग गई हैं, सभी मतपत्र बाहर निकालकर सुखाए गए हैं।
  • फतेहपुर में पंचायत चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गए हैं। यहां देवमयी ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा की पत्नी चुनाव हार गई हैं।
  • इटावा की ताखा में ग्राम पंचायत रिदौली से ध्यानसिंह 212 वोट से अभिलाक सिंह को हराकर प्रधान बन गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत रतहरी से रूबीना बेगम को 428 वोट पाकर प्रधान निर्वाचित हुई है, उनकी प्रतिद्वंद्वी सरिता देवी को 226 मत प्राप्त हुए हैं।
  • औरैया के तिलक महाविद्यालय में मतगणना के दौरान एक वोट में गड़बड़ी होने के कारण दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। औरैया वार्ड नंबर एक में प्रथम चक्र के वोटों की गिनती की जा रही है। गिनती के समय एक वोट ज्यादा निकलने पर प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसपर दूसरे प्रत्याशी के एजेंट से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। दोनों प्रत्याशी के बीच भिड़ंत होने पर पुलिस ने शांत कराया।
  • कन्नौज स्तिथ नवीन मंडी मतगणना स्थल पर आइजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
  • उन्नाव में मतगणना 20 मिनट विलंब से शुरू हुई। मतगणना कार्मिक सेंटरों पर समय से पहुंचे। ब्लॉक की न्याय पंचायत वार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए प्रत्याशी व एक एजेंट को पास जारी किए गए थे लेकिन अब सिर्फ किसी एक को ही प्रवेश का नियम अमल में लाया जा रहा है।
  • फर्रुखाबाद में मतगणना केंद्रों पर कोविड नियमों का पालन कराने में पुलिस से झड़पें हुई हैं। केंद्रों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
  • कन्नौज के जलालाबाद स्तिथ बीड़ी तिवारी इंटर कॉलेज और ब्लॉक हसेरन के मतगणना केंद्र महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मढपुरा में नौ बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां स्टाफ देरी से पहुंचा था। डीएम राकेश कुमार और एसपी प्रशांत वर्मा ने हसेरन पहुंचकर जायजा लिया और भीड़ देखकर नाराजगी जताई। अफसरों ने शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
  • औरैया में जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल जनता महाविद्यालय अजीतमल में निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद: जनपद में कुल 6856 पदों के सापेक्ष 15766 उम्मीदवार मैदान में हैं। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए कुल 581 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। वहीं 722 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 3686 उम्मीदवार हैं। जनपद के 588 ग्राम प्रधान पदों के लिए 5981 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों के सापेक्ष 5518 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कन्नौज: जिले में आठ ब्लाक, 81 न्यायपंचायत पर 499 ग्राम पंचायत हैं। इनमें प्रधान पद के 4425, ग्राम पंचायत सदस्य के 2162, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2873 और जिला पंचायत सदस्य के 424 प्रत्याशी मैदान में हैं।

औरैया: जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 23 सीटें हैं। 477 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के दावेदार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें प्रधान पद के 4474, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2639 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3993 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा।

इटावा: यहां प्रधान, जिला, क्षेत्र तथा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 6980 पदों के लिए 7718 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 582 पद के लिए 2156 जबकि जिला पंचायत सदस्य के 24 पद के लिए 226 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद है जो आज देर रात तक प्रकट होगी।

उन्नाव: यहां 15265 सीटों पर 26127 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें से जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 51 सीटों पर 587, ग्राम पंचायत सदस्य पद की कुल 12902 सीटों पर 11404, क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 1283 सीटों पर 6164, ग्राम प्रधान पद की कुल 1029 सीटों पर 7972 प्रत्याशी मैदान में हैं।

फतेहपुर: आज यहां 18,019 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले में प्रधान पद की 833, जिला पंचायत सदस्य की 46 सीटों समेत बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल मिलाकर 18,019 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button