कानपुर देहात

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

हिंदी दिवस पर गुरुवार को स्कूलों में निबंध लेखन व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को हिंदी के प्रति जागरूक किया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। हिंदी दिवस पर गुरुवार को स्कूलों में निबंध लेखन व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को हिंदी के प्रति जागरूक किया। इसी कड़ी में स्कूलों में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक विद्यालय उसरी विकासखण्ड रसूलाबाद में बच्चों के मध्य हिंदी दिवस के सम्मान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर मातृभाषा हिंदी का सम्मान किया गया।
प्रधानाध्यापिका पारुल निरंजन द्वारा हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों को अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है।
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत में आधिकारिक भाषा है और फिजी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस जैसे देशों में काफी लोकप्रिय है। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर सुंदर चित्र बनाकर मातृभाषा का सम्मान किया। अध्यापिका अरुणा तथा लवी द्वारा विजेता बच्चों के नामों की घोषणा की गई। अध्यापिका रीना, प्राची, गीता आदि समस्त स्टाफ ने मातृभाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की। प्रतियोगिता में नितिन, अंजली, अरुण, सिद्धि, दिव्यांशी, गुड़िया, अभिनाश सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट अपडेट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पाएंगे प्रधानाध्यापक का वेतन

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सालों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप…

6 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में सकुशल संपन्न हुआ मतदान

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में लोकसभा 45-जालौन के विधानसभा 208 भोगनीपुर में…

6 hours ago

आउट आफ स्कूल बच्चों को लेकर चलेगा विशेष अभियान

कानपुर देहात। आउट ऑफ स्कूल बच्चो को चिह्नीकरण, पंजीकरण व नामांकन के लिए शारदा यानी…

15 hours ago

आज से परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शिक्षक…

16 hours ago

प्रादेशिक खेलकूद में बेसिक-कस्तूरबा की छात्राओं को भी मौका

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त…

16 hours ago

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

1 day ago

This website uses cookies.