कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्थानीय निकाय की सभी सीटें जिताइये और अग्रणी जिला बनाइए : भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां कहा कि कानपुर देहात जनपद को अग्रणी जिला बनाने के लिए हमें सभी नगर पंचायत नगर पालिका एवं स्नातक तथा शिक्षक की सीटें चाहिए।

Story Highlights
  • डबल इंजन की सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना कर रहेगी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां कहा कि कानपुर देहात जनपद को अग्रणी जिला बनाने के लिए हमें सभी नगर पंचायत नगर पालिका एवं स्नातक तथा शिक्षक की सीटें चाहिए। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रसूलाबाद स्थित सर्किट हाउस में पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आने वाले नगर निकाय चुनाव स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना है कानपुर देहात को अग्रणी जिला बनाने के लिए इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत आवश्यक है पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों को जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया है कानपुर देहात को इसके लिए 3 मंत्री देकर कानपुर देहात को सम्मानित किया गया है इससे निश्चित कानपुर जनता की जनता लाभान्वित होगी और आगे आने वाले नगर निकाय चुनाव स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए शत प्रतिशत जीत आवश्यक है सभी कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रही विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार करें जिस प्रकार से मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है निश्चित ही उत्तर प्रदेश एक विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित होगा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ब्लड डोनेशन स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता का कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है कानपुर देहात में जिस प्रकार से सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई एवं पंडित दीनदयाल की जयंती सभी बूथों पर मनाई गई सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जल्द ही कानपुर देहात का हमारा दौरा होने वाला है इस दौरे में कानपुर देहात से संबंधित अन्य विकास कार्य योजनाएं एवं चुनाव से संबंधित कार्य योजना तय की जाएगी जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने जिले में चल रहे सेवा सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा आगे आने वाले चुनाव में हम शत प्रतिशत सीटे जीतने जा रहे हैं जनता हमारे सेवा कार्यों का इनाम दे रही है हम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहेंगे ।

 

 

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल विधायक पूनम संखवार एमएलसी अरुण पाठक जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण बंसलाल कटियार श्याम सिंह सिसोदिया बबलू शुक्ला श्याम मोहन दुबे स्वतंत्र पासवान जीतू त्रिपाठी आशीष मिश्रा रामजी मिश्रा बीटूद्विवेदी आदि रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान का कानपुर देहात में रसूलाबाद विधानसभा में कई जगह स्वागत किया गया तिस्ती असालतगंज रसूलाबाद झींझक में

जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान विधायक पूनम संखवार श्याम मोहन दुबे ऋषि सिंह गौर बब्बन शर्मा हेमू सिंह गौर जितेंद्र द्विवेदी जीतू त्रिपाठी बबलू कटियार गौरव राठौर प्रीतू सिंह आदि रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button