हमीरपुर, आना यात्रा। जरिया थानाक्षेत्र के गांव में शनिवार की सुबह चाची और भतीजे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ही शुक्रवार शाम से घर से लापता हो गए थे और स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों ने उनके बीच प्रेम प्रसंग की बात कही है, वहीं पुलिस की प्राथमिक छानबीन के बाद ऑनरकिलिंग का भी संदेह बना है। स्वजन से पूछताछ के साथ ही फारेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

जरिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पड़ोस के 25 वर्षीय पुत्र सत्यवेंद्र सिंह से चाची-भतीजे का रिश्ता है। शनिवार की सुबह दोनों के शव पड़े मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। संतोषी का शव संतराम के मकान में आंगन में पड़ा मिला और उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। जबकि सत्यवेंद्र का शव उसके पशुबाड़े में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस समेत फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो सामने आया कि बीते दो वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनों घर से लापता हो गए थे।दोनों का शव अलग अलग स्थानों में मिलने से ऑनरकिलिंग का भी संदेह बना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इन दोनों की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

23 अप्रैल को होनी थी सत्यवेंद्र की शादी

ग्रामीणों ने बताया कि सत्यवेंद्र की शादी तय हो गई थी। 23 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। सत्यवेंद्र की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।