कानपुर

11 सीट जीतकर अध्यक्ष की दौड़ में सपा सबसे आगे,पढ़े

समाजवादी पार्टी एक बार फिर जिला पंचायत में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। उसके समर्थित 11 सदस्यों ने चुनाव जीता है जबकि बीरनखेड़ा में सपा के कुलदीप यादव की 127 वोटों से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी संतोष कश्यप ने समर्थकों के साथ दोबारा काउंटिग की मांग की है। इसके चलते परिणाम की घोषणा रोक दी गई है।

कानपुर,अमन यात्रा :  समाजवादी पार्टी एक बार फिर जिला पंचायत में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। उसके समर्थित 11 सदस्यों ने चुनाव जीता है जबकि बीरनखेड़ा में सपा के कुलदीप यादव की 127 वोटों से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी संतोष कश्यप ने समर्थकों के साथ दोबारा काउंटिग की मांग की है। इसके चलते परिणाम की घोषणा रोक दी गई है। वहीं भाजपा आठ और बसपा ने पांच सीटें जीती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पाने के लिए 32 में से 17 सदस्यों की जरूरत होगी। अध्यक्ष की कुर्सी तय करने में निर्दलीय अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उन्होंने छह सीटें जीती हैं। पूर्व मंत्री कमलरानी वरुण की बेटी स्वप्निल वरुण ने अपनी पहली जीत दर्ज की है।

जिला पंचायत में अभी तक समाजवादी पार्टी का कब्जा था और पार्टी की पुष्पा कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। पिछले तीन माह से पंचायत चुनाव के लिए अपनी तैयारियां कर रहे भाजपा नेताओं को ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखी थी। पार्टी इसे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल मान कर चल रही थी। विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, इसके बाद भी सोमवार को जिला पंचायत सीटों के परिणाम आए तो भाजपा के लिए काफी निराशाजनक रहा। पार्टी 32 में से मात्र आठ सीटों पर जीत दर्ज सकी। हालांकि 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर ग्रामीण परिवेश पर खुद को मजबूती से पेश किया। सपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल एक बार फिर अध्यक्ष पद की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। अब निर्दलीय या बसपा का समर्थन उसे एक बार फिर यह कुर्सी दिला सकता है। हालांकि सपा बसपा का इस सीट पर गठबंधन होगा या नहीं यह अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है। सपा के प्रत्याशी छह सीटों पर दूसरे स्थान पर भी रहे। भाजपा के लिए गिरसी की सीट काफी महत्वपूर्ण थी। यहां से पूर्व मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण की बेटी स्वप्निल वरुण चुनाव मैदान में थी। पार्टी ने यह सीट तो जीत ली लेकिन कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी रामलखन रावत चुनाव हार गए हैं। ——–

जिला पंचायत सीट

कल्याणपुर

1- नेहा निषाद (भाजपा) 9,244

2- सोनाक्षी यादव (सपा) 5,487

———–

सचेंडी

1- कमला सिंह चौहान (भाजपा)

2- रूबी सिंह (सपा)

——-

बिनौर

1- सुनीता यादव (निर्दलीय) 5,266

2- सुमन देवी (निर्दलीय) 4,802

————–

मालौ

1- अश्विनी दीक्षित (भाजपा) 14,576

2- जितेंद्र गौतम (निर्दलीय) 4,407

———–

पेम

1- राजू दिवाकर (सपा)

2- अवधेश कोरी (भाजपा)

————

चौबेपुर

1- प्रवीण त्रिपाठी (सपा) 5,981

2- श्रद्धा नारायण पांडेय (भाजपा) 4,246

————–

मुश्ता

1- कार्तिकेय शुक्ला (सपा) 10,222

2- सोनू कटियार (भाजपा) 6,094

—————

विलहन

1- कृष्ण मुरारी पाल (बसपा)

2- सोमेंद्र सिंह (भाजपा)

————-

घिमऊ

1- अवकाश सिंह (निर्दलीय)

2- प्रभाकर अवस्थी (भाजपा)

————–

राधन

1- राजा दिवाकर (भाजपा) 8,094

2- विपिन कठेरिया (निर्दलीय) 4,066

—————–

नानामऊ

1- योगेंद्र प्रताप सिंह (सपा)

2- डब्बन कटियार (निर्दलीय)

————–

बरंडा

1- महमूद अली (सपा) 8,996

2- अनुभव कटियार (भाजपा) 8,608

————-

ककवन

1- मीना गौतम (सपा) 7,683

2- रीता कटियार (बसपा) 6,776

————–

कसिगवां

1- अदिति राजपूत (भाजपा) 7,797

2- शालिनी कटियार (निर्दलीय) 5,018

———-

चौबेपुर घाटमपुर

1- सोमवती संखवार (सपा) 6,870

2- रामलखन रावत (भाजपा) 4,352

———–

मकरंदपुर

1- शिवनाथ निषाद (बसपा) 5,200

2- शिवकरण निषाद (सपा) 3,100

————-

समुही

1- सोमवती निषाद (निषाद पार्टी) 6,606

2- निरूपा सचान (कांग्रेस) 4,363

————-

परास

1- सुमनलता सचान (सपा) 5,058

2- रूबी सिंह (निर्दलीय) 4,870

————-

पतारी

1- राज नारायण कुरील (बसपा) 6,848

2- गीता (निर्दलीय) 6,454

————

कुंदौली

1- अतर सिंह (सपा) 7,038

2- सुनील कुशवाहा (भाजपा) 5,067

————

बीरनखेड़ा

(परिणाम रुका हुआ है)

———–

बेहटा बुजुर्ग

1- प्रीति यादव (निर्दलीय) 3,052

2- अमित पाल (कांग्रेस) 2,066

————–

गिरसी

1- स्वप्निल वरुण (भाजपा)

2- सुमन संखवार (सपा)

————–

पतारा

1- प्रवीण कुमार मिश्रा (बसपा)

2- रमेश यादव (निर्दलीय)

—————

पडरी लालपुर

1- बबोल नागर (निर्दलीय)

2- रचना कुरील (कांग्रेस)

—————

रमईपुर

1- दिनेश यादव (बसपा) 7,340

2- अनूप कुमार (निर्दलीय) 3,336

————–

जामू

1- सोनी पासवान (निर्दलीय) 7,011

2- विजय लक्ष्मी (सपा) 5,794

————–

कठारा

1- रीता सिंह (निर्दलीय) 5,761

2- प्रीति (निर्दलीय) 4,910

————-

नर्वल

1- मनोज यादव (सपा) 8,241

2- बितेंद्र सिंह तोमर (निर्दलीय) 3,116

————-

सरसौल

1- मीना वर्मा (सपा) 8,091

2- सरोजनी पासवान (भाजपा) 5,008

————–

सिकठिया

1- कमलेश कुमार निषाद (भाजपा) 5,249

2- अखिलेश सिंह (निर्दलीय) 4,959

—————-

पाली भोगीपुर

1- रवि राज वर्मा (भाजपा) 5,909

2- आशा रावत (सपा) 4,747

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button