हमीरपुर

प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न : अखिलेश

ठ विधानसभा क्षेत्र सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन आयोजित जनसभा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। ब्रम्हानंद महाविद्यालय मैदान में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर तंज कसा।

हमीरपुर,अमन यात्रा : राठ विधानसभा क्षेत्र सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन आयोजित जनसभा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। ब्रम्हानंद महाविद्यालय मैदान में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर तंज कसा। कहा कि प्रथम चरण में वोटिंग के बाद भाजपा नेता ठंडे पड़ गए। वहीं बुंदेलखंड में वोटिंग के बाद वह सुन्न पड़ जाएंगे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि भाजपा के लिए बुंदेलखंड का दरवाजा बंद हो जाएगा। डबल इंजन की सरकार ने यहां के लिए कुछ नहीं किया। यहां कि जनता ने भरपूर समर्थन दिया और भाजपा ने केवल झूठ बोला है। छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा नेता ठंडे पड़ गए है। बुंदेलखंड में वोटिंग के बाद सुन्न पड़ जाएंगे। 11 लाख सरकारी नौकरी के पद जो खाली है उनको भरेगी सपा। कहा भाजपा के चेहरों पर 12 बजे हुए है। भाजपा के डोर टू डोर संपर्क में माताओं बहिनों के द्वारा चप्पल दिखने पर संपर्क बंद हो गया। भाजपा की सरकार दोबारा बनने पर पेट्रोल 200 लीटर लेना पड़ेगा। पहले कहते थे नवंबर तक राशन देंगे अब मार्च तक कह रहे, केवल वोट के लिए मार्च के बाद क्या होगा पता नही।

 

सपा ने राशन के साथ-साथ घी तेल दिया था और दोबारा आने पर हमेशा के लिए दिया जाएगा। कहा कि भाजपा के लोग किसानों के दुश्मन है काला कानून बना रहे थे। जिसमें 750 किसान शहीद हो गए। चुनाव आने पर वापस भी ले लिया। भाजपा के नेता कान पकड़ 700 उठा बैठक भी लगाए तो किसान वापस नहीं आएंगे। किसानों को बचाने के लिए भी सपा जरूरी है। सपा का लैपटाप आज भी चल रहा है लेकिन बाबाजी के लैपटाप, स्मार्ट फोन, टेबलेट का अता पता नहीं है। क्योंकि वह खुद चलाना नहीं जानते। भाजपा ने कहा डिजिटल इंडिया बनाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वही अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी हमारे कंडे हमि को बेंच रही है। भाजपा केवल उद्योगपतियों की मदद कर उनको भगाने का काम कर रही है और जो भागे है वह गुजरात के है। उन्होंने बीएनबी डिग्री कालेज को यूनिवर्सिटी बनाने, 300 यूनिट बिजली फ्री की बात कही। तेज कसते हुए कहा कि बाबा ने जब से बिजली 300 यूनिट फ्री की। तब से उनको करंट लग गया है कौन सा कारखाना है आज तक नाम भी नहीं बता पाए। किसानों की सिंचाई फ्री करने की बात कही। 1500 रुपये माह माताओं को व कन्याओं को 26 हजार रुपये कन्याधन देने की बात कही। सपा के घोषणा पत्र की बात कहते हुए कहा कि जो एक्सप्रेस-वे बने है। उन पर हवाई जहाज भी उतारे जा सकते हैं।

बाबा मुख्यमंत्री की गर्मी दूसरे चरण में ठंडी हो गई है- अखिलेश यादव

शहर के डाकबंगला मैदान में सियासी गर्माहट पैदा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महोबा विधानसभा-230 के प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मांगे और जनसभा को संबोधित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं विजय रथ के साथ आया था ऐतिहासिक कार्य हुआ था। उसी समय भाजपा को पता लग गया था कि बुंदेलखंड की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। पूरा भरोसा है कि इस बार भी बुंदेलखंड की जनता इतिहास लिखने का काम करेगी। ये डबल इंजन की सरकार जबसे आई है, इसने धोखा देने का काम किया है झूठ बोलने का काम किसी सरकार में नहीं हुआ जितना भाजपा में हुआ। महोबा के लोग झांसे में तो नहीं फंसेगे। नेताओं के भाषण सुने होंगे इनके नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे सपने दिखा रहे है जिानकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। नेता झूठ बोल रहे है।

याद कीजिए किसान भाई जिनको कहा गया कि सरकार बनेगी तो किसानों की आय दोगुनी होगी बताओ किसी की हुई है कि नहीं। जो पैदावार थी उसकी भी कीमत भाजपा नहीं दिला पाई। किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया किसानों के साथ लूट हुई। खाद के लिए परेशान होना पड़ा। किसानों को खाद नहीं मिली। खाद की बोरी से भी चोरी हाे गई। पता नहीं भाजपा कहां से चोरी सीख कर आई है। इसलिए इस बार यहां बुंदेलखंड में समर्थन मिलता  था इस बार भाजपा के लिए यहां की जनता दरवाजा बंद कर देगी। चुनाव सपा के पक्ष में हो रहा है बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात कर रहे है। लेकिन अब तो दूसरे चरण का वोट कर गया है पहले चरण में थोड़ी गर्मी निकाली थी इनके नेता दूसरे चरण में ठंडे पड़ गए है। बुंदेलखंड के लोग जब वोट डालेंगे भाजपा के लोग सुन्न हो जाएंगे।

इस बार यहां चमत्कार होगा भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। अन्ना पशुओं की समस्या समाप्त नहीं हुई हजारों करोड़ लग गए कई गौशालाएं बन गई लेकिन समस्या समाप्त नहीं हुई। किसानों को खेतों में तार लगाने पड़ रहे है। बाबा मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर है उसने भी बहुत लोगों की जान ले ली है। हमीरपुर के लोग बता रहे थे वहां भी जान ली है , झांसी में भी जान ली है। सपा ने तय किया है अगर जानवर के मारने से किसी की जान गई होगी सरकार पांच लाख की मदद करेगी। नौजवानों के लिए भर्ती निकालेंगे। 11 लाख पद खाली है नौकरी के एक-एक नौकरी निकालकर देने का काम सपा सरकार में होगा। हमारे बाबा मुख्यमंत्री आज शक्ल देखी होगी तो पता लगेगा कि क्या हुआ है। उनकी शक्ल में 12 बज गए है। बाबा मुख्यमंत्री ने बिजली का बिल भेजकर करेंट मारा है। सपा ने तय किया जब सरकार बनेगी 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। किसानों के लिए सिंचाई के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा।

जैसे 300 यूनिट की बात की बाबा को समझ नहीं आ रहा क्या करें। सपा ने बिजली बनाने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया। पांच लाख करोड़ के कारखाने लगने थे पर झूठे सपने दिखाए गए। सपा ने सड़कें, पुल अस्पताल  और एंबुलेंस की सौगात दी। 100 नंबर पुलिस गाड़ी सपा की देन है। बाबा जी ने जबसे नंबर बदला 112 पुलिस को भी कबाड़ा कर दिया। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। कोरोना के समय सपाईयों ने मदद करने का काम किया। शिक्षामित्र, बीटीसी, बीएड, 69 हजार जिनके साथ धोखा हुआ उनको भी नौकरी देने का काम होगा। जिस समय सूखा पड़ा था। याद होगा समाजवादी पैकेट से गरीबों की मदद की होगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

10 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

10 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

11 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

14 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

17 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

17 hours ago

This website uses cookies.