उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गर्लफ्रेंड को मनाने में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका की चौखट पर किया सुसाइड,जांच पड़ताल जारी

मेरठ में गर्लफ्रेंड की चौखट पर जहर खाकर पहुंचे प्रेमी की मौत हो गई।दोनों एक ही स्कूल में 12 वीं की पढ़ाई कर रहे थे।छानबीन में सामने आया कि गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी।मनाने की कोशिश में नाकाम होने पर निराश प्रेमी ने पहले जहर खा लिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां/मेरठ। मेरठ में गर्लफ्रेंड की चौखट पर जहर खाकर पहुंचे प्रेमी की मौत हो गई।दोनों एक ही स्कूल में 12 वीं की पढ़ाई कर रहे थे।छानबीन में सामने आया कि गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी।मनाने की कोशिश में नाकाम होने पर निराश प्रेमी ने पहले जहर खा लिया।

फिर गर्लफ्रेंड के घर पैदल ही पहुंच गया।दरवाजे पर ही हालत बिगड़ गई।परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे।24 घंटे इलाज के बाद भी लड़के को नहीं बचाया जा सका।सोमवार रात को उसने दम तोड दिया।यह छोटी सी लव स्टोरी मेरठ के मवाना की है।यहां मीवा गांव में लड़का रहता है।वह 12 वीं कक्षा का छात्र था।पढ़ाई के दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हुई।दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।लड़की गाजीपुर में रहती थी।

पूंछतांछ में सामने आया कि तीन फरवरी को लड़की ने मवाना के सुभाष चौक पर लड़के को मिलने के लिए बुलाया।लड़का वहां नहीं पहुंचा।एक घंटा इंतजार करने के बाद लड़की घर लौट आई।वो नाराज थी,उसने लड़के से बात नहीं की।फिर घर आने के बाद गुस्से में जहर खा लिया।घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो कोहराम मच गया।परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यहां लड़की का पांच दिन इलाज चला।जहर को खून में मिलने से पहले ही इलाज मिल गया,इससे लड़की की जान बच गई।डिस्चार्ज होने के बाद लड़की घर आ गई।लेकिन वह ब्वॉयफ्रेंड से बात नहीं कर रही थी।लड़का मनाता रहा लेकिन वह नहीं मानी।परेशान होकर लड़का 18 फरवरी की रात को लड़की के घर पहुंच गया।दरवाजे पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने उससे पूछा तब सामने आया कि उसने भी जहर खा लिया है।लड़के के परिवारीजनों को घटना की जानकारी भेजी गई।लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसका इलाज कराने का प्रयास हुआ,लेकिन सोमवार रात उसने दम तोड दिया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के ने जहर खा लिया था।जिसके चलते उसकी मौत हो गई ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button