जिलाधिकारी नेहा के मार्गदर्शन एवं सीडीओ सौम्या की विशेष पहल से नगर पंचायतों में लगाई जायेगी सुझाव पेटिका

जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्ग दर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौन्या पाण्डेय के निर्देशन में समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निकाले गयी नई पहल के तहत नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं के समस्याओं के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट कार्यालय आईसीसीसी में की गयी है।

कानपुर देहात ,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्ग दर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौन्या पाण्डेय के निर्देशन में समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निकाले गयी नई पहल के तहत नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं के समस्याओं के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट कार्यालय आईसीसीसी में की गयी है। जिसका स्लोगन है कि “आपका नगर आपके द्वार वन स्टाप सॉल्यूशन” है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नागरिक निम्न नम्बर पर शिकायत कर अपना समाधान 24 घण्टे में पा सकते है, इसके लिए मोबाइल नम्बर 7388074008 इतने को जारी किया गया है कंट्रोल रूम पर सभी ग्रामवासी एवं आम जनमानस प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक अपनी समस्या बता सकते है।
इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है कि सभी नगर पंचायतों में एक सुझाव पेटिका लगाई जाए ताकि जनपद के नागरिक  अपने अपने सुझाव पेटिका में डाल सके ताकि उनके सुझावों को जमीनी स्तर पर करते हुए नगर पंचायतों को और सुद्रण बना सके। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद में एक विशेष पहल की गई है जिससे जनपद के नागरिक जनपद की साइट https://kanpurdehat.nic.in/पर सुझावों को ऑनलाइन माध्यम से भी भेज सकते है जिसका त्वरित निस्तारण करवाया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी अपनी नगर पंचायतों में वार्ड मेंबरों से संपर्क करते हुए वार्डों में वार्ड चौपाल लगाए जाए ताकि वार्डों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का भी निस्तारण कराया जा सके।
नगर पंचायतों में बड़ते अतिक्रमण, गन्दगी और अन्य समस्याओं के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत की है, ताकि नगरीय क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके, जिस भी नगर क्षेत्र की समस्या इस नम्बर पर आयेगी तुरन्त ही वहां के अधिशाषी अधिकारी को समस्या से अवगत कराकर त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया जायेगा।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

3 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

3 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

4 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

6 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

9 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

9 hours ago

This website uses cookies.