कानपुर देहात

घर में लगी आग में पत्नी की जलकर मौत, पति भी झुलसा,रेफर

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के  रूरा के सरायं गढ़वा गांव में संदिग्ध हालात में किसान के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 35 वर्षीय अर्चना और उसका पति सोनू झुलस गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर अर्चना की मौत हो गई, जबकि साेनू का उपचार किया जा रहा है।

रूरा,अमन यात्रा अकबरपुर तहसील क्षेत्र के  रूरा के सरायं गढ़वा गांव में संदिग्ध हालात में किसान के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 35 वर्षीय अर्चना और उसका पति सोनू झुलस गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर अर्चना की मौत हो गई, जबकि साेनू का उपचार किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है, वहीं संदेह जताया जा रहा कि कहीं अर्चना ने खुद को आग तो नहीं लगा ली थी।

रूरा के सरायं  गढ़ेवा गांव में सोनू की पत्नी अर्चना बुधवार सुबह 10 बजे करीब घर में खाना बनाने के बाद कमरे में गई थी। इस बीच संदिग्ध हालात में कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते कमरे व पास में छप्पर और भूसा तक आग पहुंच गई। चीख पुकार सुनकर पति सोनू व आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। अर्चना को किसी तरह से सोनू निकालकर लाया और वह भी झुलस गया।

इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया। पुलिस की पूछताछ और जांच आग लगने का सही कारण सामने नहीं आ सका है। रूरा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि आग के कारण का पता किया जा रहा है। मायके पक्ष को जानकारी दी गई है अगर कोई आरोप या तहरीर देंगे तो जांच की जाएगी। सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत खतरे से बाहर है।और जांच शुरू हो गई है .

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

हाईस्कूल छात्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि…

13 hours ago

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंटरमीडिएट मेधावियों एवं आईआईटी चयनित छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार…

23 hours ago

भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए इग्नू प्रतिबद्ध – डॉ अनिल कुमार मिश्रा

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित…

1 day ago

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीलिंग आदि की प्रक्रिया अभी से पूर्ण कर ली जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह द्वारा अकबरपुर डिग्री कालेज कानपुर देहात में…

2 days ago

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी…

2 days ago

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया

पुखरायां। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के थनवापुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट…

3 days ago

This website uses cookies.