कानपुर देहात

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, परौख टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

कानपुर देहात के जिला अधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के तत्वाधान में गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें संयुक्त रूप से खेल विभाग नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में डेरापुर ब्लाक की 4 टीमों ने भाग लिया।

राहुल कुमार/झींझक। कानपुर देहात के जिला अधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के तत्वाधान में गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें संयुक्त रूप से खेल विभाग नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में डेरापुर ब्लाक की 4 टीमों ने भाग लिया।

जिसमें पहला मैच परौख बनाम नुनारी के मध्य खेला गया साथ ही दूसरा मैच इंजुआ रामपुर व रेरी के मध्य खेला गया। जिसमें इंदुआ रामपुर ने पहला सेट में प्रवेश किया चारों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परौख टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली इस प्रतियोगिता के निर्णायक अरविंद कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व जितेंद्र कुमार व्यायाम प्रशिक्षक के इस मौके पर ग्राम प्रयोग के प्रधान संग्राम सिंह महाराणा प्रताप युवा मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह स्वयंसेविका अनामिका तिवारी करण प्रताप सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया कार्यक्रम के अंत में प्रदीप चौहान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। क्रीडा अधिकारी ने अपने संबोधन में युवा कल्याण विभाग खेल विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित खेलों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए फिट इंडिया मूवमेंट व खेलो इंडिया कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

15 seconds ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

3 mins ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

6 mins ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

9 mins ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

5 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

5 hours ago

This website uses cookies.